आनलाईन ठगी से बचाने डीपी विप्र कालेज के एनसीसी कैडेट लोगों को करेंगे जागरूक

# Admin | 02 Sep, 2020

आनलाईन ठगी से बचाने डीपी विप्र कालेज के एनसीसी कैडेट लोगों को करेंगे जागरूक

सायबर मितान, सायबर जागरूकता अभियान के तहत दिया गया प्रशिक्षण

मिशन क्रांति न्यूज. बिलासपुर। डीपी विप्र पीजी महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट अब सायबर रक्षक बनकर लोगों को ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए जागरूक करेंगे। मंगलवार को सायबर मितान सायबर जागरूकता अभियान के तहत पुलिस विभाग के अधिकारियों की ओर से उन्हें विशेष प्रशिक्षण दिया गया। डीपी विप्र पीजी महाविद्यालय के एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट आशीष शर्मा ने बताया कि बिलासपुर पुलिस द्वारा सायबर अपराधों से लोगों को बचाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। सीजी बटालियन एनसीसी इस अभियान में पुलिस के साथ मिलकर इसमें बड़ी भूमिका निभाने जा रहा है। एनसीसी के माध्यम से कमान अधिकारी कर्नल रजनीश मेहता के निर्देशन में सभी कॉलेजों की एनसीसी इकाइयों के एनसीसी अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाकर एनसीसी के छात्र-छात्राओं को सायबर लीडर बनाया है जो अब आगामी कार्यक्रम के दिनों में सायबर रक्षक व मितान बनाएंगे। 

Banner