आचार्य अमित मिश्रा के सानिध्य में रूद्र महायज्ञ एवं संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का ध्वजा पूजन

# Admin | 19 Dec, 2022

आचार्य अमित मिश्रा के सानिध्य में रूद्र महायज्ञ एवं संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का ध्वजा पूजन

मिशन क्रांति न्यूज़। नवागढ़ ब्लाक के अवरीद गांव में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष यज्ञाचार्य अमित मिश्रा  के कुशल प्रयास से पंच कुंडी रूद्र महायज्ञ एवं संगीत में श्रीमद् भागवत कथा का समस्त ग्रामवासी के विशेष सहयोग से ध्वजा पूजन किया गया ध्वजा पूजन करने से पहले गांव के देवी देवताओं का पूजा अर्चन किया गया।

   गांव के लोग बड़ी तादात में रूद्र महायज्ञ का ध्वज लेकर के नगर भ्रमण किया आचार्य अमित मिश्रा  ने बताया कि इस वर्ष भी संगीत में श्रीमद् भागवत कथा के लिए श्री धाम वृंदावन से पहुंचेंगे कथा व्यास के रूप में रहेंगे आचार्य योगेश तिवारी जी बाल योगी श्री धाम वृंदावन से एवं यज्ञशाला में 16 ब्राम्हण वाराणसी से पहुंचेंगे साथ में पंच दशनाम जूना अखाड़ा से थानापति हरिद्वार एवं प्रयागराज से भी संतों का दर्शन लाभ करने को मिलेगा साथ में गुजरात एवं चित्रकूट से सभी संत गढ़ सम्मिलित होंगे यह यज्ञ आगामी 8 फरवरी से 14 फरवरी तक चलेगा जिसमें आप सभी क्षेत्रवासी से आग्रह है कि इस आयोजन में सभी अपना सहयोग एवं श्रम दान करने का कष्ट करें ध्वजा पूजन के इस आयोजन में विशेष तौर पर पहुंचे श्रीमती ज्योति किशन कश्यप सदस्य खाद्य राज्य आयोग छत्तीसगढ़ शासन ठाकुर अमित सिंह जी राजकुमार साहू जिला पंचायत सभापति ग्राम के सरपंच पति यशवंत साहू गुड्डू बैग आचार्य द्वारका चौबे शंभू प्रसाद पांडे ठाकुर चंडी सिंह रोशन कुमार पांडे भूपेंद्र कुमार शास्त्री संतोष महाराज भान सिंह ग्राम चोर भट्टी के गोविंद कश्यप भैंसद सरपंच शिवकुमार साहू अश्वनी कश्यप लखन कश्यप एवं ग्राम के पंच गढ़ सभी सम्मिलित हुए साथ में महिला जस गीत मंडली सहित गांव के समस्त श्रद्धालु इस पुनीत आयोजन में सम्मिलित हुए।

 

Banner