शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार दिलाने  प्लेसमेंट कैम्प का होगा आयोजन

# Admin | 02 Dec, 2022

शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार दिलाने  प्लेसमेंट कैम्प का होगा आयोजन

0 46 हजार 616 पदों पर रोजगार के अवसर।

 मिशन क्रांति न्यूज.जांजगीर-चाम्पा। छग. राज्य कौशल विकास प्राधिकरण रायपुर के द्वारा राज्य स्तरीय मेगा प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन माह दिसम्बर के द्वितीय सप्ताह में 46 हजार 616 पदो पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने राज्य स्तर एवं संभागीय स्तर पर होना है। जिसमें 91 निजी नियोजको,कम्पनी और संस्थाओं द्वारा विभिन्न सेक्टरों अपेरल, बैंकिग एवं फायनेंसियल, आई0टी0, हेल्थकेयर, टूरिज्म एवं हॉस्पििटालिटी, लॉजिस्टिक, मेनुफेक्चिरिंग, रिटेल एवं सिक्युरिटी सेक्टर में भर्ती की जाएगी।

जिसके लिए शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम 8वीं अधिकतम का कोई बंधन नही है। इच्छुक आवेदक 5 दिसंबर तक अपना नाम, पिता का नाम, मोबाईल नंबर, आवेदित सेक्टर का नाम इत्यादि की जानकारी कार्यालय जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज जांजगीर में कार्यालय समय उपस्थित होकर अपना पंजीयन करा सकते है अथवा विभाग द्वारा दिये गये ऑन-लाईन आवेदन लिंक में अपने आवेदन का पंजीयन एवं सहमति भेज सकते है।

Banner