छ.ग. में शराबबंदी के सवाल पर घीरे बघेल सरकार दूसरे राज्य के सरकारों को बताया जिम्मेदार !

# Admin | 12 Nov, 2022

छत्तीसगढ़ में शराबबंदी के सवाल पर घीरे बघेल सरकार,

दूसरे राज्य के सरकारों को बताया जिम्मेदार !

मिशन क्रांति न्यूज. जांजगीर - चाम्पा। जांजगीर चांपा विधानसभा में भेंट मुलाकात कार्यक्रम में पहुंचे छग के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार को सर्किट हाऊस में पत्रकार वार्ता में एक पत्रकार के द्वारा छग में शराबबंदी को लेकर पूछे गए सवाल से घिर गए, और छग में शराब बिक्री पर अन्य भाजपा शासित प्रदेश सरकारों पर निशाना साधा, या यों कहें कि श्री भूपेश सरकार ने शराब बिक्री के लिए सीधे सीधे दूसरे राज्य के सरकारों को लाकर कटघरे में खड़ा कर दिया।

छग के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल  ने  जवाब मे लाकडाऊन के दौरान मध्यप्रदेश सहित अन्य कुछ राज्यों से छग में शराब बिक्री के लिए भेजे जाने का गंभीर आरोप मढ़ दिया। मतलब छग में शराबबंदी को लेकर सरकार गंभीर नहीं हैं. दरअसल चुनावी घोषणा पत्र में कांग्रेस ने उनकी सरकार बनने पर छग में पूर्ण शराबबंदी कराने का वादा किया था लेकिन आज पर्यंत छग में शराबबंदी नहीं हो पाई है...जिसके विरोध में कई बार छग में शराबबंदी की मांगें हुई। सवालों के जवाब से तो ऐसा लगा कि बहरहाल छग सरकार शराबबंदी के मूढ में नहीं है। ऐसे में छग की जनता आगामी चुनाव में कांग्रेस के शाराबबंदी को लेकर किए गए वादाखिलाफी को किस नजरिए से देखते हैं यह तो चुनावी समर में ही पता चलेगा। बहरहाल छग में शराबबंदी के सवाल के जवाब से छग सरकार की मंशा साफ हो गई, कि सरकार शराब बंदी के पक्ष में कतई नहीं है।

Banner