पुरानी रंजिश को लेकर किसान और उसके साथी पर कुदाली से हमला,,,दो घायल

# Admin | 01 Sep, 2020

पुरानी रंजिश को लेकर किसान और उसके साथी पर कुदाली से हमला,,,दो घायल

मिशन क्रांति न्यूज. बिलासपुर। रात को अपने घर लौट रहे किसान को रोककर युवक ने गाली-गलौच करते हुए किसान पर कुदाली से हमला कर दिया। इतना ही नही बीच बचाव कर रहे किसान के साथी पर भी युवक ने संघातिक वार कर दिया।  हमले से दोनों घायल हो गए। कोटा पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ माााला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक कोटा थाना क्षेत्र के टाड़ा अमने निवासी अशोक कौशिक खेती का काम करते हैं। रविवार को वे अपने साथी भगवानी यादव के साथ अपने बहनोई नर्मदा प्रसाद कौशिक के घर गए थे। वहां से वे रात 10 बजे वापस अपने घर आ रहे थे। तभी गांव का ही युवक दिलीप कौशिक जमीन संबंधी पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करने लगा। अशोक और भगवानी ने उसे ऐसा करने से मना किया। तैस में आकर दिलीप अपने घर से कुदाल लाया और अशोक पर हमला कर दिया। बीच बचाव करने आए भगवानी को भी कुदाली से मारकर घायल कर दिया। शिकायत पर कोटा पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

Banner