दशहरा उत्सव मनाने क्षत्रिय समाज की हुई बैठक, लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय

# Admin | 27 Sep, 2022

दशहरा उत्सव मनाने क्षत्रिय समाज की हुई बैठक, लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय

मिशन क्रान्ति न्यूज. जांजगीर- चाम्पा। धूमधाम से दशहरा उत्सव मनाने क्षत्रिय समाज की बैठक हुई। इस दौरान क्षत्रिय समाज के द्वारा अन्य कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

क्षत्रिय समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि जांजगीर की महत्वपूर्ण बैठक सुरेश सिंह क्षत्रिय, छोटा सिंह राणा के घर में आहूत की गई।

जिसमें समाज के सभी के सहमति से भव्य दशहरा उत्सव मनाने का निर्णय लिया गया।

 आयोजन समिति ने बताया कि  5 अक्तूबर दिन बुधवार समय शाम 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक राम लक्ष्मण हनुमान जी की भव्य शोभा यात्रा निकाली जायेगी। रथ में गाजे - बाजे, रोशनी फटाका कर्मा डीजे के साथ महाराणा प्रताप प्रतिमा स्थल खोखरा मोड़ से TCL कॉलेज ग्राउंड तक निकाली जायेगी औऱ अंत में रावण दहन किया जायेगा। दशहरा उत्सव के लिए एक आयोजन समिति का गठन किया गया। जिसमें समस्त क्षत्रिय समाज के लोग शामिल हैं। बैठक में क्षत्रिय समाज द्वारा कई महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए। साथ ही कार्यक्रम में क्षत्रिय समाज के सभी लोगों को सहभागिता निभाने की अपील की गई है। बैठक में मुख्य रूप से दिनेश सिंह , श्रवण सिंह, देवेश सिंह, रतन सिंह, अर्जुन सिंह, सुरेश सिंह, मन्ना सिंह, छोटा सिंह, मनरमन सिंह, ठा:शिव चमन सिंह, किशोर सिंह, अवधेश सिंह, मनोज सिंह, क्षत्रपाल सिंह, गंगासागर सिंह, मुकेश सिंह, सुमित सिंह, निशु सिंह विवेक सिंह, निशु सिंह, नवनीत सिंह, निक्कू सिंह, बुद्धिमान सिंह,मिलिंद सिंह,बाबू सिंह, राजा सिंह, इंद्रजीत सिंह, शेरा सिंह, विक्रम सिंह, विक्रम गोपाल सिंह, भोलू सिंह, राहुल सिंह, राजीव सिंह ,श्रीधर सिंह, पवन सिंह,शिव कुमार सिंह, प्रबल सिंह,उपेंद्र सिंह, सूरज सिंह, प्रजु सिंह, जयप्रकाश सिंह,चंद्रहास सिंह, हीरेन्द्र सिंह, नवीन सिंह, सुनील सिंह, बल्लू सिंह, चंद्रहास सिंह नरेंद्र सिंह, प्रमोद सिंह, डब्बू सिंह, अमन सिंह, अवी सिंह, बनमाली सिंह जितेंद्र सिंह शैलेश सिंह देव सिंह चंडी सिंह संजय सिंह, अनूप सिंह, प्रमोद सिंह, रामनारायण सिंह, बिजेंद्र सिंह, वाशु सिंह, कान्हा सिंह, माधव सिंह, वीर सिंह, अरविंद सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, राजेश सिंह एवं विशु सिंह सहित सभी आयोजन समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे।

Banner