राहूल रेस्क्यू अभियान में सहभागीता निभाने वालों का पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने किया सम्मान

# Admin | 04 Sep, 2022

राहूल रेस्क्यू अभियान में सहभागीता निभाने वालों का पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने किया सम्मान

◆ एसपी कार्यालय के सभाकक्ष में सभी को प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित।

मिशन क्रांति न्यूज.  जांजगीर-चाम्पा। राहूल रेस्क्यू अभियान में सहभागीता निभाने वाले सभी लोगों को पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभाकक्ष में आज दोपहर 12 बजे आयोजित कार्यक्रम में सम्मान के पूर्व सभी लोगों ने राहूल रेस्क्यू अभियान से जुड़े अपने अनुभव साझा किए।

गौरतलब है कि जांजगीर - चाम्पा जिले के मालखरौदा ब्लाक के पिहरीद गांव में राहूल साहू खुले बोरवेल में गिर गया था जिसकी सूचना मिलते ही शासन - प्रशासन मुस्तैद हो गया, और मामले को गंभीरता से लेते हुए राहूल की जान बचाने, बोरवेल से राहूल को सुरक्षित बाहर निकालने शीघ्र राहूल रेस्क्यू अभियान चलाया गया। जिसमें शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने पुरी ताकत झोंक दी। पुलिस प्रशासन, एनडीआरफ,एमडीआरएफ,आर्मी के अलावा राहूल रेस्क्यू अभियान में ग्रामीणों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अभियान में सबकी सहभागिता से बोरवेल में फंसे राहुल को आखिरकार 105 घण्टे रेस्क्यू के पश्चात सकुशल बाहर निकाल लिया गया। ऑपरेशन राहुल- हम होंगे कामयाब के साथ राहुल के बचाव के लिए लगभग 65 फीट नीचे गड्ढे में उतरी रेस्क्यू दल ने कड़ी मशक्कत के बाद राहुल को सुरक्षित बाहर निकाला। राहुल जैसे ही सुरंग से बाहर आया। उसने आँखे खोली और एक बार फिर दुनिया को देखा। यह क्षण सबके लिए खुशी का एक बड़ा पल था। पूरा इलाका राहुलमय हो गया। जिले के पुलिस कप्तान विजय अग्रवाल ने राहूल रेस्क्यू अभियान में सहभागिता निभाने वाले सभी लोगों को प्रमाणपत्र देकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभाकक्ष में  सम्मानित किया। इस सम्मान के अवसर पर राहूल के साथ उनके माता पिता भी उपस्थित रहे।

एसपी के हाथों वाद्य यंत्र पाकर गदगद हुआ राहूल

राहूल रेस्क्यू में सहभागिता निभाने वाले सभी का सम्मान करने के बाद पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने मौत के मुंह से वापस आए राहूल साहू को वाद्य यंत्र दिया, और मुस्कुराते हुए राहूल का पीठ थपथपाते, वाद्य यंत्र को बजाने के लिए हर रोज प्रेक्टिस करते रहने की बात कही। इस अवसर पर राहूल के मां बाप ने राहूल रेस्क्यू अभियान को सफल बनाने और राहूल को सुरक्षित बाहर निकालने में सहयोग करने वाले शासन-प्रशासन सहित सभी लोगों के प्रति आभार जताया।

Banner