मोटर सायकल चोरी करने वाले दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

# Admin | 03 Sep, 2022

मोटर सायकल चोरी करने वाले दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

◆ आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए मोटर सायकल   बरामद।

 मिशन क्रांति न्यूज. जांजगीर-चाम्पा। मोटर सायकल चोरी करने वाले दो आरोपी को पुलिस ने बिलासपुर से गिरफ्तार किया।  दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार प्रार्थी हरप्रसाद पाटले निवासी नरियरा द्वारा थाना मुलमुला में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 28 अगस्त को उनका लड़का मोटर सायकल हीरो सुपर स्पलैण्डर को लेकर खेत देखने गया था, जिसे झलमला नहर के पास खड़ी किया था जिसे लॉक नहीं कर पाया था खेत देखकर वापस आया तो उक्त गाड़ी को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना मुलमुला में अपराध क्रमांक 222/22 धारा 379 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान मोटर सायकल को लोकेन्द्र तिवारी उम्र 25 वर्ष निवासी धुमा थाना सिरगिट्टी एवं जैकी छाबड़ा उम्र 31 वर्ष निवासी राजकिशोर नगर बिलासपुर द्वारा चोरी करने की बात सामने आने पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जिनके द्वारा मोटर सायकल को घटना दिनांक को चोरी करना स्वीकार करने पर आरोपियों के कब्जे से मोटर सायकल को बरामद किया गया। आरोपियों को 3 सितंबर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया।

Banner