महिला पंचायत सचिव की हत्या के कातिलों के पतासाजी में जुटी पुलिस,,,संदेहियों से पूछताछ जारी

# Admin | 28 Aug, 2020

महिला पंचायत सचिव की हत्या के कातिलों के पतासाजी में जुटी पुलिस,,,संदेहियों से पूछताछ जारी

मकान में मिली थी महिला की लाश

मिशन क्रांति न्यूज.बिलासपुर। महिला पंचायत सचिव की हत्या के मामले में पुलिस कातिल के पतासाजी में जुटी हुई है,। परिजनों के बयान और कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस संदेहियों को थाने लाकर लगातार पूछताछ कर रही है। सकरी थाना क्षेत्र के उसलापुर गुप्ता कॉलोनी में पंचायत सचिव चंदना डडसेना (45) की लाश उनके ही मकान में मिली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हत्या का मामला मानकर जांच शुरू की थी। मृतक की बेटी और परिजन के बयान के आधार पर पुलिस ने संदेहियों से पूछताछ टर रहा है। पंचायत सचिव के गायब मोबाइल का कॉल डिटेल निकालकर पुलिस कुछ लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया था। वहीं परिजन के बयान के आधार पर भी दो लोगों से पूछताछ की। थाना प्रभारी रविंद्र यादव ने बताया कि बुधवार को आधा दर्जन संदेहियों से बारीकी से पूछताछ की गई। इसके बाद गुरुवार को भी संदेहियों से पूछताछ की जा रही है। मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर जांच की जा रही है। महिला मुंगेली जिले के पथरिया विकासखंड स्थित चुनचुनिया ग्राम पंचायत की सचिव थी। संबंधित पंंचायत से भी उनके संबंध में जानकारी ली गई है। 

Banner