दहेज के लिए प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिये दुष्प्रेरित करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

# Admin | 03 Sep, 2022

दहेज के लिए प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिये दुष्प्रेरित करने वाले पति सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

◆ आरोपियों को भेजा गया न्यायिक रिमांड में।

मिशन क्रांति न्यूज. जांजगीर-चाम्पा। दहेज के लिए प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिये दुष्प्रेरित करने वाले पति,सास एवं ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है।

 पुलिस के अनुसार मृतिका सीता कश्यप की शादी 19 अप्रैल को भांठापारा नैला निवासी लक्ष्मीप्रसाद कश्यप के साथ सामाजिक रीति रिवाज से संपन्न हुई थी। शादी के बाद से ही मृतिका के पति लक्ष्मीप्रसाद कश्यप, सास चन्द्रिका कश्यप एवं ससुर गजानंद कश्यप दहेज में मोटर सायकल एवं सोने की हार की मांग कर शारीरिक एवं मानसिक रुप से प्रताड़ित करते थे, जिससे तंग आकर 12 जुलाई 2022 को जहर सेवन कर ली थी, जिसका ईलाज के दौरान लाईफ केयर अस्पताल बिलासपुर में 27 जुलाई 2022  को मृत्यु हो गई थी मर्ग जांच में मृतिका सीता कश्यप को उसके सास चन्द्रिका बाई कश्यप, ससुर गजानंद कश्यप एवं लक्ष्मी प्रसाद कश्यप के द्वारा शादी के बाद से ही दहेज की मांग कर क्रूरतापूर्ण व्यवहार करने से तंग आकर आत्महत्या करना पाया गया ।

जिस पर आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 591/2022 धारा 304बी, 34 भादवि0 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान प्रकरण के आरोपी पति लक्ष्मीप्रसाद कश्यप (उम्र 20 वर्ष) ससुर गजानंद कश्यप (उम्र 40 वर्ष) एवं सास चन्द्रिका बाई कश्यप (उम्र 36 वर्ष) सभी निवासी वार्ड नं. भांठापारा नैला चौकी नैला के घर में रहने की सूचना प्राप्त होने पर चौकी नैला पुलिस द्वारा दबिश देकर पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार कर लिए। आरोपियों को 2 सितंबर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

Banner