प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने हर्षोल्लास से मनाया तीज मिलन समारोह

# Admin | 29 Aug, 2022

प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने हर्षोल्लास से मनाया तीज मिलन समारोह

◆  महिलाओं में दिखा उत्साह, एक दूसरे को भेंट किए श्रृंगार सामग्री।

मिशन क्रांति न्यूज.  जांजगीर चांपा। प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने हर्षोल्लास के साथ तीज मिलन समारोह मनाया। समारोह में से महिलाओं ने उत्साहित होकर भाग लिया।

इस दौरान महिलाओं ने एक दूसरे को सुहाग सामग्री चूड़ी, बिंदिया, सिंदूर प्रदान किए। हिन्दू धर्म की परम्परानुसार सुहागन व महिलाएं पति की दीर्घायु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं, वहीं क्वांरी कन्याएं भी जीवन में अच्छे वर की चाह में तीज पर्व का निर्जला उपवास करती हैं। जिसका पालन आज भी भारत की महिलाओं करती हैं इसी परिपेक्ष्य में महिलाओं ने निर्जला व्रत रखा। समारोह में महिलाओं ने तीज गीत गाते हुए कार्यक्रम का खूब आनंद लिया। एक बार भगवान शिव ने पार्वती जी को उनके पूर्व जन्म का स्मरण कराने के उद्देश्य से इस व्रत के महत्त्व की कथा कही थी श्री भोले शंकर बोले हे गौरी पर्वत राज हिमालय पर स्थित गंगा के तट पर तुमने अपनी बाल्यावस्था में 12 वर्षों तक अधोमुखी होकर घोर तप किया था। इतनी अवधि तुमने अन्न ना खा कर पेड़ों के सूखे पत्ते चबाकर व्यतीत किए माघ की विकराल शीतलता में तुमने निरंतर जल में प्रवेश करके तप किया। माता पार्वती शंकर जी को पाने के लिए इस व्रत को रखी थी। इस व्रत को महिलाएं, कुंवारी कन्याएं भी रखते है। कुंवारी कन्याएं अपनी इच्छा अनुसार पति पाने के लिए रखते हैं। यह व्रत बहुत कठिन होती है बिना जल पिये निर्जला व्रत रखते हैं।कही कही रात भर महिलाएं जागरण करके कीर्तन भजन करती है।सुहागिन महिलाएं अपनी पति सुहाग के लिए रखती हैं। तीज मिलन समारोह में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भागीदारी निभाई, जिससे तीज मिलन समारोह सफल और सार्थक रहा। समारोह में मुख्य रूप से अध्यक्ष श्रीमती कस्तूरी तिवारी,उपाध्यक्ष कला पाण्डेय,शिक्षा प्रकोष्ठ अध्यक्ष शीला शर्मा सचिव लता तिवारी,संगठन विस्तार सचिव लता शर्मा,संस्कृति सायोजक अनीता दुबे,संगठन विस्तार सचिव लता मिश्रा,सह संगठन विस्तार सचिव मंजू शर्मा,ममता तिवारी,सीमा तिवारी,मंजुलता,रानू,पिंकी,ललिता उर्वसी ,उमा,नेहा,सरिता,मालती,सरिता तिवारी,सरस्वती तिवारी और साथ में जिला अध्यक्ष अजय शर्मा, कोषाध्यक्ष प्रवीण उपाध्याय एवं रमेश तिवारी उपस्थित थे।

Banner