हर्षोल्लास से आज मनेगा कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व

# Admin | 19 Aug, 2022

हर्षोल्लास से आज मनेगा कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व

◆ ग्रामीण अंचल सहित शहरों में बच्चे एवं युवा हांडी फोड़कर मनाएंगे पर्व।

मिशन क्रांति न्यूज. जांजगीर-चाम्पा। कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व  आज पूरे  देश में  हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस बार जन्माष्टमी की तिथि को लेकर भी भ्रम की स्थिति थी। 19 अगस्त को मनाई जाने वाली जन्माष्टमी मथुरा और वृंदावन के आधार पर मनाई जा रही है।

जन्माष्टमी पर्व को लेकर शहर  सहित गावों में बच्चे, जवान, युवा  वर्ग से लेकर बूढ़े उत्साहित हैं...जगह जगह मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा,वहीं जन्माष्टमी पर्व को युवाओं द्वारा कृष्ण जन्मोत्सव पर कल रैली निकाली गई, जिसमें भगवान कृष्ण की जयकारा से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। आज भगवान श्रीकृष्ण के मंदिरों में भीड़ उमड़ी। कृष्ण जन्मोत्सव पर भक्त काफी उत्साहित हैं। 

भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष के अष्टमी तिथि को हुआ था

भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भागवत पुराण के अनुसार श्री कृष्ण का जन्म भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को हुआ था। उस समय मध्य रात्रि का समय था और रोहिणी नक्षत्र था। मान्यता है इस आधार पर भगवान श्रीकृष्ण की कुंडली वृषभ लग्न की है। उस समय कान्हा के लग्न में चंद्रमा उच्च का था। कहते हैं यहीं कारण है कई श्री कृष्ण इसी कारण से सभी 64 कलाओं में निपुण थे। 

भागवत पुराण में उल्लेखित है श्री कृष्ण जन्म

श्री कृष्ण के जन्म का उल्लेख हमें भागवत पुराण में देखने को मिलेगा। भगवात पुराण में शुकदेव ने नीचे दिए गए। जब  भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ उस समय ऐसा महसूस हुआ जैसे कि शुभ गुणों से युक्त शुभ काल आ गया है। कृष्ण के जन्म के सामी रोहिणी नक्षत्र था। आकाश के सभी नक्षत्र, ग्रह और तारे शांत हो गए। सभी दिशाएं स्वच्छ और प्रसन्न थी। आकाश में तारे जगमगा रहे थे। रात में भी सरोवरों में कमल खिल रहे थे। जंगलों में पत्तियां रंग बिरंगे फूलों से लद गई थीं।

Banner