आर्थिक तंगी से जूझ रहे साऊंड सर्विस एवं लाईट यूनियन ने खोला मोर्चा

# Admin | 24 Aug, 2020

आर्थिक तंगी से जूझ रहे साऊंड सर्विस एवं लाईट यूनियन ने खोला मोर्चा

◆ कलेक्टर को ज्ञापन सौंप मांग पूरी नही होने पर सीएम निवास के सामने धरना प्रदर्शन की दी चेतावनी

मिशन क्रांति न्यूज, बिलासपुर। कोविड 19 वैश्विक महामारी के चलते लोग हलाकान है कोरोना काल मे लाकडाउन ने कईयों के रोजगार छीन लिए, खासकर, इसका सबसे बुरा असर,छोटे व्यापारी,प्राइ्वेट सेक्टर मे काम कर रहे लोग,किसान ,मजदूरों पर पड़ा है। वहीं शादी, गणेशोत्सव व अन्य धार्मिक आयोजन में प्रतिबंध की वजह से साउंड एवं लाईट यूनियन के काम पिछले छ: महिने से पूरी तरह ठप है। ऐसे मे उनके सामने रोजी रोजी टी की समस्या खड़ी हो गई है। परिवार का भरण पोषण मुश्किल हो गया है। इसी मुद्दे को लिए कर 24 अगस्त को साउंड एवं लाईट यूनियन ने अपनी मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और गणेशोत्सव में साउंड सिस्टम एवं लाईट पर प्रतिबंध हटाने की गुहार लगाई। साउंड सर्विस के अध्यक्ष विजय कश्यप ने बताया कि जिले में साउंड सर्विस.और लाईट के काम कर अपने परिवार की जीविकोपार्जन करने वाले तकरीबन ढाई सौ लोग हैं जिनकी माली हिलत बहुत खराब हो गई है कोरोना काल के लंबे लाकडाउन से उनका कारोबार पिछले कउ महिने से बंद है ऐसे में अब उन्हे आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है। शादी ,धार्मिक उत्सव व अन्य साउंड वाले काम प्रतिबंधीत है जिससे उन्हे आर्थिक फरेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शासन प्रशासन से गुहार लगाने आए हैं कि गणेश उत्सव में उन्हे साउंड सिस्टम बजाने और लाईट की अनुमति दी जाए साथ ही आर्थिक मदद के लिए भी उन्होंने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर अपनी बात रखी। संघ के पदाधिकारियों ने मांग पूरी नही होने पर रायपुर में सीएम हाऊस का घेराव व धरना प्रदर्शन की बात कही।

कलेक्टर को पूर्व में भी कराए थे अवगत

साउंड सर्विस.एवं लाईट यूनियन संघ ने बताया कि इसके पहले भी शासन प्रशासन को अपनी मांग के संबंध में अवगत करा चूके हैं लेकिन अब तक कोई सार्थक परिणाम सामने नही आया है। आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं और शासन प्रशासन मौन है। जिससे अब तक कोई रास्ता नही निकल पाया है परिवार का पालन पोषण करना मुश्किल हो गया है। शासन प्रशासन को संघ की बातों को ध्यान मन रखकर कोई निर्णय लेना चाहिए।

Banner