प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने मनाया सावन उत्सव

# Admin | 08 Aug, 2022

प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने मनाया सावन उत्सव

◆ ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।

 मिशन क्रांति न्यूज  जांजगीर-चाम्पा। जांजगीर प्रांतीय अखंड ब्राम्हण समाज के महिलाओं ने विष्णु मंदिर गार्डन परिसर में सावन उत्सव मनाया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं ग्रीन परिधान में पहुंची और सावन गीतों के डांस की साथ ही एक दूसरे को सुहाग के सामान वितरित किए ।

पुराणों में समुंद्र मंथन सावन की महीने में ही हुआ सावन महीने में भगवान शिव और माता पार्वती धरती लोक पर निवास करते हैं यह महीना भक्ति के महीने एवं उत्सव मनाने का है पूरे देश में यह सावन उत्सव मनाया जाता है। इसी परिपेक्ष्य में सावन उत्सव मनाया गया।

प्रदेश स्तर से आए हुए प्रांत पदाधिकारी श्रीमती भारती शर्मा प्रदेश अध्यक्ष सचिव संजय शुक्ला प्रदेश अध्यक्षा नारी प्रकोष्ठ श्रीमती निशा तिवारी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष अजय शुक्ला महासचिव श्रीमती सुनीता मिश्रा उपाध्यक्ष प्रेमचंद शर्मा प्रदेश स्तर पदाधिकारी मौजूद रहे इसी बीच में अजय शर्मा जिलाध्यक्ष को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। श्रीमती कस्तूरी तिवारी को महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष का नियुक्ति पत्र के साथ चुना गया। शीला शर्मा को शिक्षा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष की नियुक्ति पत्र दी गई। बम्हनीडीह ब्लाक में महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती अलका पांडेय एवम् उपाध्यक्ष रंजना दुबे को नियुक्ति पत्र दी गई।जिला स्तर पर उपाध्यक्ष कला पांडे सांस्कृतिक सचिव अनीता दुबे संगठन सचिव लता शर्मा श्रीमती सरस्वती तिवारी संगठन प्रचार प्रसार मीडिया प्रभारी आशीष तिवारी व उमाशंकर तिवारी ,लता मिश्रा संगठन विस्तार लता तिवारी संगठन सचिव चुना गया। कार्यक्रम में किरण शर्मा कांति तिवारी सावित्री शर्मा अनीता पांडे रिंकी पांडे सविता गौराहा पुष्पा पांडे महालक्ष्मी शर्मा विजयलक्ष्मी तिवारी ममता तिवारी रोशनी पांडे मंजू शर्मा सावित्री शर्मा उपस्थित रहे।

Banner