फर्जी डॉक्टर बनकर प्रेेम प्रसंग में फंसाकर युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

# Admin | 24 Jul, 2022

फर्जी डॉक्टर बनकर प्रेेम प्रसंग में फंसाकर युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

 मिशन क्रांति न्यूज. जांजगीर-चाम्पा। फर्जी डॉक्टर बनकर प्रेम प्रसंग कर युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार प्रार्थियां ने चांपा थाना में 4 जुलाई 2022 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि करीबन डेढ़ वर्ष पूर्व इंस्टाग्राम के माध्यम से रजनीश नाम के लड़के से उनकी दोस्ती हुई, जो स्वयं को चांपा निवासी एवं एमबीबीएस डॉक्टर होना बताया था। जिसके कारण दोनों में आपसी प्रेम हो गया था। 21 सितम्बर को आरोपी ने पीड़िता से जबरदस्ती दुष्कर्म किया। वहीं कुछ दिनों बाद आरोपी के एमबीबीएस डॉक्टर नहीं होने का खुलासा होते ही आरोपी पीड़िता को छोड़कर भाग गया। पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध थाना चांपा में अपराध क्रमांक 290/22 धारा 376 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण का आरोपी घटना के बाद फरार था। प्रकरण महिला अपराध से संबंधित होने एवं गंभीरता को ध्यान में रखते हुए आरोपी की लगातार पतासाजी की जा रही थी आरोपी के रायगढ़ में होने की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल चांपा से पुलिस टीम रायगढ़ रवाना किया गया जहॉ दबिश देकर आरोपी रजनीश खण्डवांग उम्र 21 वर्ष निवासी बस्ती बाराद्वार को गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपना जुर्म स्वीकार किया।

Banner