दोस्ती के बहाने पहले युवती की खींच ली तस्वीर, अब शादी का बना रहा दबाव,,,युवक के खिलाफ अपराध दर्ज

# Admin | 22 Aug, 2020

दोस्ती के बहाने पहले युवती की खींच ली तस्वीर, अब शादी का बना रहा दबाव,,,युवक के खिलाफ अपराध दर्ज

मिशन क्रांति न्यूज. बिलासपुर। युवती की तस्वीर खींचकर शादी का दबाव बना रहे युवक के खिलाफ पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर अपराध दर्ज कर लिया है। मस्तूरी थाना क्षेत्र के मल्हार चौकी अंतर्गत रहने वाली 23 वर्षीय युवती के कथनानुसार वह सात जुलाई को किसी काम से बिलासपुर आई थी। इस दौरान उसकी पहचान हरजीत शर्मा उर्फ मोंटू से हुई। जो कि जमीन खरीदी-बिक्री का कारोबार करता है। युवक ने जान-पहचान बढ़ाते हुए युवती से दोस्ती कर ली। युवती ने बताया कि वह अपनी सहेलियों के साथ अपना जन्मदिन मनाने कोटा क्षेत्र के बांध गई थी। जहां युवक भी पहुंचा गया। इस दौरान युवक ने युवती की तस्वीर खींच ली और अब हरजीत शादी के लिए दबाव बना रहा है नही तो तस्वीर वायरल करने की धमकी दे थह है, युवती ने बताया कि आरोपित का मोबाइल नंबर ब्लॉक करने पर वह फेसबुक पर अलग-अलग युवतियों का फर्जी आइडी बनाकर धमकी भरे मैसेज भेज रहा है। युवती की शादी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 507, 509 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

Banner