बेहतर पुलिसिंग के लिए फरियादियों की फरियाद पहली प्राथमिकता : एसपी

# Admin | 22 May, 2022

बेहतर पुलिसिंग के लिए फरियादियों की फरियाद पहली प्राथमिकता : एसपी

◆ थानेदारों को फरियाद सुनकर आगे की कार्रवाई करने सख्त हिदायत।

◆ प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में पत्रकारों के बीच खुलकर हुई चर्चा।

मिशन क्रांति न्यूज. जांजगीर-चाम्पा। जिले के पुलिस कप्तान विजय अग्रवाल ने शनिवार को दोपहर में आयोजित "प्रेस से मिलिए" कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान वे जिला मुख्यालय के पत्रकारों से रूबरू हुए,और खुलकर चर्चा किए।

एसपी श्री अग्रवाल ने बेहतर पुलिसिंग के लिए फरियादियों की फरियाद को पहली प्राथमिकता बताते हुए कहा कि सरकार पुलिस को जनता की सुरक्षा और अपराध पर नियंत्रण के लिए ही  वेेतन देती है।

अगर थाने में कोई फरियादी फरियाद लेकर पहुंचता है तो पीड़ित फरियादी की फरियाद गंंभीरता से पुलिस को सुनना चाहिए,और आगे की कार्रवाई करनी चाहिए । पुलिस फरियादी की बातों को समस्याओं को बिल्कुल नजरअंदाज ना करे। जिले के सभी थाना प्रभारियों को सख्त हिदायत दी गई है। जनता अगर कोई शिकायत समस्या लेकर पुलिस के पास पहुंचता है तो उनसे संवाद करना जरूरी है। एसपी श्री अग्रवाल ने दो टूक कहा कि पुलिस और जनता के बीच संवाद से बहुत सारी समस्याओं का सुलह हो जाता है पुलिस जनता के लिए ही है इसलिए सतत संवाद जरूरी है। कार्यक्रम में पत्रकारों को श्री अग्रवाल ने अपनी पारिवारिक पृष्ठभूमि और शिक्षा के बारें में बताया। गांव में पांचवी की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने आगे की पढ़ाई रायपुर में की। पिता पत्रकार और समाजसेवक थे। पुलिस अधीक्षक श्री अग्रवाल ने चलित थाने के बजाय थाने पहुंचे फरियादियों की फरियाद त्वरित सुना जाना चाहिए। इससे फरियादी का पुलिसिंग पर भरोसा बढ़ता है। श्री अग्रवाल ने फरियादियों को पुलिस का ब्रांड एम्बेसडर बताया। इसलिए हर एक की फरियाद सुनने थानेदारों को सख्त हिदायत दी गई है। कार्यक्रम की शुरूवात पुलिस कप्तान ने मां सरस्वती के तैल चित्र पर दीप प्रज्जवलन कर किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार प्रशांत सिंह ने किया।

वरिष्ठ पत्रकार आदरणीय उपेंद्र तिवारी ने "प्रेस से मिलिए" कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए अतिथि एसपी विजय अग्रवाल के बारे में संक्षिप्त परिचय देते हुए उनकी कार्यशैली की प्रशंसा की और कहा कि इस जिले में विजयअग्रवाल परिचय के मोहताज नहीं है। श्री तिवारी ने कहा कि जिले के पुलीस अधीक्षक श्री अग्रवाल में बेहतर प्रशासनिक क्षमता है। चूंकि इस जिले में वे पहले भी डीएसपी (हेडक्वार्टर) और एएसपी के रूप में पुलिस विभाग में अपनी सेवा दे चुके हैं और अब जिले में पुलिस कप्तान की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इसलिए अपराध पर नियंत्रण को बेहतर पुलिसिंग को लेकर जनता की उम्मीदें जुड़ी है। वरिष्ठ पत्रकार संजय राठौर ने आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम समापन की घोषणा की। इस अवसर पर जिला मुख्यालय के पत्रकार बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Banner