भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे सूचना का अधिकार कार्यकर्ता एसोसिएशन

# Admin | 12 Apr, 2022

भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे सूचना का अधिकार कार्यकर्ता एसोसिएशन

◆ संगठन को मजबूत करने पर भी दिया गया जोर।

मिशन क्रांति न्यूज. जांजगीर-चाम्पा। सूचना का अधिकार कार्यकर्ता एसोसिएशन जिला जांजगीर चांपा इकाई की सोमवार को बैठक हुआ। जिसमें विविध विषयों पर चर्चा हुई।

इस दौरान एसोसिएशन के बैठक की अध्यक्षता कर रहे यशपाल चौबे ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ सभी कार्यकर्ता अब कमर कसले व जितने भी भ्रष्ट अधिकारी कर्मचारी हैं। उनको सजा दिलाने तक अपनी लड़ाई अनवरत जारी रखे।

उन्होंने कितना भी बाधा आए पूरा संगठन एकजुट होकर भ्रष्टाचार के खिलाफ लामबंद होना है। एसोसिएशन की बैठक में मुख्य अतिथि रहे प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत निर्णेजक जी ने संगठन विस्तार की रूपरेखा पर अपना पक्ष रखा एवं चौबे की बातों को गभीरता से लेते हुए अपना पूरा सहयोग देने की बात कही। वही विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष विनय अग्रवाल, नथराम सतनामी, प्रदेश महासचिव रामलल्ला धीवर जी ने भी संगठन की मजबूती व भ्रष्टाचार की लड़ाई में अपना पूर्ण सहयोग देने पर पक्ष रखा। बैठक में विशेष एकजुटता तब दिखी जब विगत दिनों प्रदेश उपाध्यक्ष नथराम जी के माता का देहांत होने पर 2 मिनट का मौन व्रत रखा गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित कोरबा जिलाध्यक्ष श्रीमती वचन मानिकपुरी भी शामिल हुईं व जांजगीर जिले में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में अपने पूरी टीम के साथ सहयोग करने की सहमति दी। प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत निर्णेजक के द्वारा जिले एवं ब्लॉक पदाधिकारियों व सदस्यों को संगठन का आई डी कार्ड एवं नियुक्ति पत्र वितरण किया गया और निर्णेजक जी ने आगामी राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा किया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष श्रीमती अर्चना देवांगन, जिला सचिव ओमप्रकाश कैवर्त्य, जैजैपुर ब्लॉक अध्यक्ष शेख मुबारक, अकलतरा ब्लॉक अध्यक्ष त्रिपतिनाथ कैवर्त्य, नवागढ़ ब्लॉक सचिव बसंत जांगड़े, संतोषी बंजारे, सुजीत सिंग, मुकेश केंवट, रमेश, भूषण सुमन व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Banner