जिला पंचायत परिसर में खुलेगा गढ़कलेवा केंद्र, छत्तीसगढ़ी व्यंजन का जायका ले सकेंगे लोग

# Admin | 12 Aug, 2020

जिला पंचायत परिसर में खुलेगा गढ़कलेवा केंद्र, छत्तीसगढ़ी व्यंजन का जायका ले सकेंगे लोग

◆ 15 अगस्त से शुरू करने दिए निर्देश

मिशन क्रांति न्यूज. बिलासपुर।  छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का आनंद लोगों को मिल सके, इसके लिए राज्य सरकार 15 अगस्त से हर जिला मुख्यालय के जिला पंचायत परिसर में गढ़कलेवा केंद्र खुलेगा। यहां छत्तीसगढ़ी व्यंजन फरा, चीला, बोबरा, ठेठरी, खुरमी, आदि का स्वाद लोगों का मिलेगा। कलेक्टर डॉ.सारांश मित्तर ने तैयारियों का जायजा लिया। सभाकक्ष में टीएल की मीटिंग के दौरान कलेक्टर डॉ. मित्तर ने राज्य शासन के निर्देशों का हवाला देते हुए गढ़कलेवा की तैयारियों को लेकर जिला पंचायत के सीईओ व अधीनस्थ अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए । उन्होंने बताया कि गोधन न्याय योजना के तहत गौ पालकों से गोबर खरीदकर गौठानों में वर्मी कम्पोस्ट खाद तैयार किये जा रहे है। गौ पालकों ने एक अगस्त तक गौठान समितियों में जितना गोबर बेचा था उसका पहला भुगतान पांच अगस्त को कर दिया गया है। इसी तरह दो अगस्त से 15 अगस्त तक खरीदे गये गोबर का भुगतान 20 अगस्त को हितग्राहियों के खाते में किया जाएगा। कलेक्टर ने सभी गोबर विक्रेताओं को इस दिन भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिए हैं। जिन शासकीय विभागों में खाद की आवश्यकता होगी उन्हें गौठानों से ही खाद खरीदना अनिवार्य है। कलेक्टर ने वन विभाग, उद्यानिकी, कृषि, नगर निगम सहित अन्य विभागों में जहां खाद की आवश्यकता होती है उन्हें गौठानों से खाद खरीदी के निर्देश दिए। कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिया कि गौठानों में जितना गोबर खरीदा जा रहा है उसी अनुपात में वर्मी खाद भी बनना चाहिए। इसमें किसी तरह की गड़बड़ी न हो। खरीदे गए गोबर को गौठानो में सुरक्षित रखने की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

Banner