महाशिवरात्रि में मीरा काम्प्लेक्स परिवार ने महादेव का दूध तिल्ली से किया रूद्राभिषेक

# Admin | 04 Mar, 2022

 मीरा काम्प्लेक्स परिवार ने महादेव का दूध तिल्ली से किया रूद्राभिषेक

मिशन क्रांति न्यूज जांजगीर-चाम्पा। भगवान भोलेनाथ की असीम कृपा एवं पूर्वजों के आशीर्वाद से पुनर्निर्मित भगवान शंकर के मन्दिर में महाशिवरात्रि पर्व पर देवाधिदेव महादेव का दूध तिल्ली तेल और गन्ना रस से मीरा कॉम्प्लेक्स परिवार द्वारा लगातार 3 घण्टे रुद्राभिषेक किया गया। 

उपभोक्ता फोरम जिला जांजगीर चाम्पा की सदस्य मंजुलता राठौर ने बताया कि शंकर जी का रुद्राभिषेक मानव जीवन में जाने अनजाने होने वाले पापों का विनाश करती है मानव जीवन में रुद्राभिषेक करने से आत्मिक सुख की प्राप्ति होती है इसलिए जितना अधिक हो रुद्राभिषेक में प्रत्येक मनुष्यों को भाग लेना चाहिए यही अपने जीवन की सही पूंजी है

Banner