आकाशीय बिजली गिरने से चार लोगों की मौत

# Admin | 20 Sep, 2026

आकाशीय बिजली गिरने से चार लोगों की मौत

मिशन क्रांति न्यूज़ , जांजगीर-चांपा, जिले मे शनिवार को अलग-अलग जगहों पर बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के बलौदा विकासखंड के महुदा गांव में शनिवार को बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई तथा तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

 शनिवार दोपहर बाद लगभग चार बजे महुदा गांव निवासी कुछ लोग अपने खेतों में काम करने गए थे। इसी दौरान अचानक मौसम बदला और बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए सभी पास में स्थित एक झोपड़ी में चले गए। इसी दौरान अचानकआकाशीय बिजली गिरने से वहां मौजूद छह लोग इसकी चपेट में आ गए।

बलौदा थाना प्रभारी मनोहर सिन्हा ने बताया कि हादसे में नरेश खैरवार, रामभरोस पटेल और तुलसीराम पटेल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अंजू पटेल, दुलारा बाई और बैसाखू गंभीर रूप से घायल हो गए।

Banner