श्रावण शुक्ल दशमी तिथि को याद किए गए महन्त लाल दास जी

# Admin | 23 Aug, 2026

श्रावण शुक्ल दशमी तिथि को याद किए गए महन्त लाल दास जी

🔷 श्री शिवरीनारायण मठ में हुआ ब्राह्मण भोजन का आयोजन।

♦️मिशन क्रांति न्यूज,जांजगीर चांपा।


श्रावण शुक्ल दशमी तिथि, 22 अगस्त 2026 को श्री शिवरीनारायण मठ के पूर्वाचार्य श्री महन्त लालदास जी महाराज को याद किया गया, भगवान की विशेष पूजार्चना की गई साथ ही नगर के सभी विप्र बंधुओं को ब्राह्मण भोजन कराया गया तत्पश्चात उन्हें तिलक लगाकर दक्षिणा सहित ससम्मान विदा किया गया।

इस अवसर पर अपने संदेश में महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज ने कहा कि - श्री शिवरीनारायण मठ में प्रतिवर्ष श्रावण शुक्ल दशमी तिथि को यहां के पूर्वाचार्य श्री महन्त लालदास जी महाराज को याद किया जाता है, इसी सिलसिले में ब्राह्मण भोजन का आयोजन किया गया जिसमें नगर के सभी विप्रवर बड़ी संख्या में उपस्थित होकर भगवान श्रीजगन्नाथ जी का भोजन प्रसाद प्राप्त किए हैं, उन्हें ससम्मान विदाग्री दी गई है, काफी संख्या में लोगों की उपस्थिति पर उन्होंने आभार जताया। इस अवसर पर विशेष रूप से संत श्री रामगोपाल दास जी महाराज, दिनेश दुबे,हेमंत दुबे,शत्रुघ्न शर्मा, अशोक शर्मा, हिमांशु तिवारी,अनिल शर्मा, उत्तम उपाध्याय, संजय शर्मा, सुधीर मिश्रा, राजू शर्मा, कमल शर्मा, कान्हा दुबे, लाडली मोहन शर्मा, रेखेंद्र तिवारी सहित नगर के सभी विप्रबंधु सम्मिलित हुए। इनके अतिरिक्त जगन्नाथ संस्कृत विश्वविद्यालय पुरी के पूर्व कुलपति किशोर चंद्र पाढ़ी अपने धर्मपत्नी सहित तथा श्री त्यागी जी महाराज, निरंजन लाल अग्रवाल,बृजेश केसरवानी,सुखराम दास, रामछवि दास, आशीष केसरवानी, प्रदीप केसरवानी, बुद्धेश्वर केसरवानी,रामलोचन त्रिपाठी, निर्मल दास वैष्णव, हर्ष दुबे, अंकित दुबे सहित अनेक प्रतिष्ठित नागरिक सम्मिलित हुए। श्रीमहन्त लालदास महाविद्यालय एवं शिक्षा महाविद्यालय के स्टाफ के सभी प्राध्यापक एवं कर्मचारी भी भोजन प्रसाद प्राप्त करने के लिए सम्मिलित हुए।

Banner