जिस्मफरोशी के गोरखधंधा में संलिप्त दो युवक और पांच युवतियों पर पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई

# Admin | 10 Aug, 2020 जिस्मफरोशी के गोरखधंधा में संलिप्त दो युवक और पांच युवतियों पर पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई ◆ शहर के कालोनी के एक मकान में दबिश देकर पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार मिशन क्रांति न्यूज.बिलासपुर। दूसरे राज्य के बड़े शहर के युवतियों को बुलाकर शहर में जिस्मफरोशी का गोरखधंधा चला रहे दो युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया है। साथ ही देह व्यापार में संलिप्त पांच युवतियों की भी गिरफ्तारी हुई है। आरोपियों के खिलाफ सिविल लाइन पुलिस ने पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की है। सिविल लाइन पुलिस को रविवार की शाम सूचना मिली कि मंगला स्थित हीरालाल कॉलोनी के एक मकान में पांच दिनों से बाहर से आई पांच युवतियां रह रही हैं। मकान में अनजान लोगों का आना-जाना लगा है। देह व्यापार के संदेह पर पुलिस ने महिला स्टाफ के साथ घेराबंदी कर दबिश दी। मकान में पवन पंजनानी निवासी ग्वालियर और अमित चंद्रा निवासी औरंगाबाद बिहार के अलावा पांच युवतियां मौजूद थे। युवतियां दिल्ली, गुड़गांव, छतरपुर, जमशेदपुर और कोलकाता की रहने वाली है। मकान से पुलिस ने थाईलैंड की करेंसी, उत्तेजक दवा समेत अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की है। पुलिस ने सातों आरोपितों के खिलाफ पीटा एक्ट की धारा 347, 11 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।
Banner