गांव चलो–बस्ती चलो अभियान : घुठिया में सभापति राजकुमार साहू ने जनसंपर्क कर लोगों की समस्याए सुनी , कुछ समस्याओं का त्वरित समाधान

# Admin | 13 Apr, 2026

गांव चलो–बस्ती चलो अभियान : घुठिया में सभापति राजकुमार साहू ने जनसंपर्क कर लोगों की समस्याए सुनी, कुछ समस्याओं का त्वरित समाधान

♦️मिशन क्रांति न्यूज,जांजगीर-चांपा।


गांव चलो–बस्ती चलो अभियान के तहत 11 अप्रैल को ग्राम घुठिया में जिला पंचायत सभापति राजकुमार साहू के आतिथ्य में व्यापक जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान श्री साहू ने पूरे गांव का भ्रमण कर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुनते हुए मौके पर ही निराकरण की पहल की।

कार्यक्रम के दौरान एक संवेदनशील पहल भी देखने को मिली, जब श्रवण बाधित मनहरण यादव को तत्काल श्रवण यंत्र उपलब्ध कराया गया।

इस सहायता से भावुक हुए श्री यादव ने खुशी जाहिर करते हुए सभापति श्री साहू के प्रति आभार व्यक्त किया।

अभियान में भाजपा नेता राजू कश्यप और राजाराम सिंहानी,सत्यनारायण पटेल,माखन पटेल,दिलीप सूर्यवंशी, गुहाराम केवट,राजू पटेल, सतेरस बाई,सुशीला बाई ,पार्वती,संतोषी,कुंती बाई,लता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Banner