कृषक प्रशिक्षण में भाग लेने किसान कटक के लिये रवाना

# Admin | 22 Mar, 2026

कृषक प्रशिक्षण में भाग लेने किसान कटक के लिये रवाना

🔷 जिपं. के सभापति व उप संचालक ने हरि झंडी दिखा किया रवाना।

♦️ मिशन क्रांति जांजगीर-चाम्पा।


एक्सटेंशन रिफार्म्स आत्मा योजनांतर्गत अंतर्गत राज्य के बाहर कृषक प्रशिक्षण में भाग लेने जिले के 22 प्रगतिशील किसान कटक (उड़ीसा) के लिए रवाना हुई। सभी कृषकों को जिला पंचायत जांजगीर-चाम्पा के सभापति राजकुमार साहू व कृषि विभाग जांजगीर-चाम्पा के उप संचालक राकेश कुमार वर्मा ने कटक के लिए जा रहे वाहन को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए सभापति राजकुमार साहू ने कहा कि सेन्ट्रल राईस रिसर्च इंस्टीट्यूट कटक (ओडिशा) में आयोजित प्रशिक्षण में जिले के किसानों को खेती किसानी के बारे में और नई-नई तकनीकी की भी जानकारी मिलेगी, जिससे किसान किसी करने में और भी मजबूत होंगे। इस अवसर पर आचार्य अमित मिश्रा, कृषि विभाग से सूरज राठौर, शिव राठौर सहित किसान परस कश्यप, लोमेश चौबे,अमित कुमार तिवारी,दशरथ कश्यप, अरविंद राठौर, भुनेश्वर साहू, पुरुषोत्तम राठौर सहित अन्य किसान मौजूद थे।

--------

Banner