नरेश शर्मा जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष निर्वाचित

# Admin | 29 Dec, 2021

नरेश शर्मा जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष निर्वाचित

◆ निकटतम प्रतिद्वंद्वी छतराम यादव को 163 मतों से किया पराजित।

मिशन क्रांति न्यूज.जांजगीर-चाम्पा। जिला अधिवक्ता संघ जांंजगीर के चुनाव में नरेश शर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी छतराम यादव को 163 मतों से पराजित किया ।

अध्यक्ष के चुनाव मे चार उम्मीदवार मे नरेश शर्मा को 258 मत मिले तो छतराम यादव को 95 मतों से संतोष करना पड़ा। वहीं गणेश शर्मा को 56 मत एवं लीलेश्वर रत्नाकर को 5 मत मिले, जबकि 9 मत निरस्त हुए। 501 में कुल 423 मत पड़े। इस प्रकार नरेश शर्मा पुनः अध्यक्ष निर्वाचित हुए।

जिन्हें चुनाव अधिकारी द्वारा विजयी होने का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। बता दें कि इससे पूर्व में भी नरेश शर्मा 2 बार अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष निर्वाचित हो चुके हैं। 

Banner