मुख्य न्यायाधीश की पूज्य माता जी स्मृति में बोदरी में हुआ शांति हवन और शोकसभा का आयोजन

# Admin | 21 Feb, 2026

मुख्य न्यायाधीश की पूज्य माता जी स्मृति में बोदरी में हुआ शांति हवन और शोकसभा का आयोजन

🔷 शोकसभा में छग के सीएम,केंद्रीय राज्य मंत्री,विधि मंत्री,पूर्व राज्यपाल सहित उच्च न्यायालय के सभी न्यायाधीश रहे मौजूद।

♦️मिशन क्रांति न्यूज,जांजगीर चांपा।


बिलासपुर के माननीय मुख्य न्यायाधीश की पूज्य माताजी स्वर्गीया श्रीमती कुसुम सिन्हा की पुण्य स्मृति में उनकी आत्मा की शांति लिए शांति हवन का आयोजन माननीय मुख्य न्यायाधीश महोदय के शासकीय आवास, उच्च न्यायालय आवासीय परिसर बोदरी बिलासपुर में किया गया। कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शांति हवन हुआ। भजन संध्या पश्चात शोक सभा का आयोजन किया गया तथा सभी उपस्थित जनों द्वारा मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की गई। इस अवसर पर माननीय मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा महोदय की पूज्य माताजी स्वर्गीया श्रीमती कुसुम सिन्हा के जीवन उनके सादगीपूर्ण व्यक्तित्व, संस्कारों एवं पारिवारिक मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा गया कि उनके स्नेह, मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद में सदैव जीवन में कर्तव्यनिष्ठा, सत्य निष्ठा एवं सेवा भाव की प्रेरणा दी। माताजी के स्नेह और आशीर्वाद की स्मृतियां सदैव शक्ति एवं प्रेरणा प्रदान करती रहेगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू,गजेंद्र यादव विधि मंत्री, उच्च न्यायालय के समस्त माननीय न्यायाधीशगण, रमेश बेस पूर्व राज्यपाल, सुशांत शुक्ला विधायक, महाधिवक्ता, पुलिस महानिदेशक, अध्यक्ष एवं सचिव उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ, वरिष्ठ अधिवक्तागण, प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारीगण, रजिस्टार जनरल, रजिस्ट्री के अधिकारीगण, छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी, छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के न्यायिक अधिकारीगण, जिला न्यायपालिका के न्यायिक अधिकारीगण, अधिवक्तागण, उच्च न्यायालय के कर्मचारी गण एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहें।

Banner