कक्षा दसवीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर शिक्षकों की टीम ने दो स्कूली छात्राओं को कराई विशाखापट्टनम हवाई यात्रा

# Admin | 09 Feb, 2026

कक्षा दसवीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर शिक्षकों की टीम ने दो स्कूली छात्राओं को कराई विशाखापट्टनम हवाई यात्रा 

🔷 शिक्षकों के सहयोग राशि से शैक्षणिक भ्रमण के तहत हुई यात्रा।

♦️ मिशन क्रांति न्यूज,जांजगीर चांपा।


कक्षा दसवीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर शिक्षकों के सहयोग राशि से दो छात्राओं को शिक्षकों की टीम ने रायपुर से विशाखापत्तनम यात्रा कराई। यात्रा का मूल उद्देश्य। छात्रों को प्रोत्साहित कर शिक्षा के प्रति उनका रूझान बढ़े, इस तरह के शैक्षणिक भ्रमण से छात्रों में शिक्षा के प्रति उत्साह और यात्रा से छात्रों को पर्यटन और प्रकृति के बारे में नई जानकारी मिलती है। जिससे स्कूली बच्चों में जिज्ञासा बढ़ती है जो शिक्षा और समाज के प्रति भविष्य में उनके दायित्वों का बोध कराती है। बच्चों को यात्रा से सामाजिक गतिविधियों के बारे में पता चलता है। 

दरअसल विकासखंड नवागढ़ की बहुत ही महत्वपूर्ण कार्यक्रम शिखर 2023-24 से संचालित है l तत्कालीन विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री विजय लहरे सर के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम प्रारंभ किया गया था l इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कक्षा 10वी में उत्कृष्ट अंक से प्राप्त करते हुए 21वी सदी के लिए बच्चों को तैयार करना है l पूर्णतः निशुल्क में यह कार्यकम वर्तमान में केवल 9वी और 10 वी बेटियों के लिए संचालित है l कार्यक्रम प्रभारी राजकुमार जलतारे के द्वारा लगातार नवाजतन के 7 बिंदुओं का प्रयोग करते हुए बच्चों को तैयार कर रहे है l गत वर्ष 2024-25 कक्षा 10 वी में पहली बार शिखर के 18 बच्चे कक्षा 10वी बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए l कक्षा दसवीं मे बच्चों के उत्साह वर्धन के लिए 90 या 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने पर हवाई यात्रा कराने की बात रखी गई थी l उक्त परीक्षा में 18 बच्चों में 14 बच्चे प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए l 8 बच्चे 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए तथा 2 बच्चे रीना पंकज और चैतन्या कहरा के द्वारा 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किया गया l दोनों बच्चों को 7 फरवरी को रायपुर से विशाखापट्नम हवाई यात्रा कराया गया साथ ही विशाखापत्तनम में सभी म्यूजियम का शैक्षणिक भ्रमण भी कराया गया l इस कार्य में लगभग 15 से 17 हजार लगभग खर्च आया जिसमें शिक्षक मित्रों के द्वारा लगभग 13 हजार की सहयोग राशि प्रदाय की गई शेष राशि शिक्षक और शिखर कार्यक्रम प्रभारी आर के जलतारे के द्वारा प्रदाय की गई l इस हवाई यात्रा कार्यक्रम के दौरान दोनों बच्चों ने एयरपोर्ट की पूरी प्रक्रिया का वास्तविक अवलोकन किया ,साथ ही सबमरीन म्यूजियम,विशाखा म्यूजियम ,एयर क्राफ्ट म्यूजियम ,और बंदरगाह का अवलोकन किया , इस पूरी प्रक्रिया में उनके ज्ञान में वृद्धि हुई l अपने जीवन के पहले हवाई यात्रा का विशेष अनुभव भी इस कम उम्र में प्राप्त किया l दोनों बच्चों के पेरेंट्स के द्वारा शिखर टीम को विशेष आभार व्यक्त किया गया l निश्चित रूप से नए बच्चों को भी इस कार्यक्रम से प्रोत्साहन मिलेगा वे भी मोटिवेट होंगे l इस सत्र 2025-26 में भी जो बच्चे 90 % या उससे ऊपर अंक लाते है उन्हे हवाई यात्रा कराई जाएगी l आर्थिक रूप से सहयोग प्रदान करने वाले सभी शिक्षक मित्र नरेंद्र साहू,रामकुमार चंद्रा,तेरस पंकज ,उजागर सिंह जगत जी , भूपेंद्र देवांगन , लव कटकवार , लक्ष्मीनारायण कहरा , छतराम देवांगन ,लाल मणि देवांगन ,हृदय प्रसाद साहू ,अमृत लाल साहू , वीरेंद्र पटेल  ,सुख चैन दास महंत को प्रभारी के द्वारा विशेष आभार व्यक्त किया गया तथा आगे भी इसी प्रकार बच्चों का सहयोग करने की अपील की गई l विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री एम डी दीवान ,सहाएक विकासखंड शिक्षा अधिकारी संजय देवांगन, तरण साहू , इन्द्रमणि सिंह , बीआरसीसी श्रीमती रिशी कांता राठौर मैंम ,संकुल प्राचार्य श्रीमती ममता शुक्ला एवं कन्या शाला नवागढ़ के सभी शिक्षकों के द्वारा दोनों छात्राओं को शुभकामनाएं प्रेषित की गई है

Banner