धान खरीदी की तिथि बढ़ाए पर किसानो मे हर्ष, मुख्यमंत्री विष्णुदेव का जताया आभार

# Admin | 05 Feb, 2026

धान खरीदी की तिथि बढ़ाए पर किसानो मे हर्ष, मुख्यमंत्री विष्णुदेव का जताया आभार

🔷 भाजपा नेताओ ने सरकार के निर्णय का सही ढंग से परिपालन को लेकर समिति प्रभारियो से की मुलाकात।

♦️मिशन क्रांति न्यूज,जांजगीर चांपा।


प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार द्वारा धान खरीदी की तारीख बढ़ाए जाने को लेकर क्षेत्र के किसानो ने प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया ।

दरअसल विगत दिनो धान बेचने की समस्या को देखते हुए छग प्रदेश की भाजपा सरकार ने किसानो के पक्ष मे निर्णय लेते हुए धान खरीदी की समय सीमा मे इजाफा किया है , इस निर्णय का सही ढंग से पालन हो रहा है या नही जिसकी जानकारी लेने के लिए समिति प्रभारियो से जांजगीर चाम्पा जिले के भाजपा नेताओ ने मुलाकात की।

उक्त मुलाकात के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल किसान मोर्चा के जिला महामंत्री चमन शिव सिंह किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुराग तिवारी उपस्थित रहे।

Banner