युवा समिति ‘ऑपरेशन सोनचिरैया’ ने शहर में चलाया स्वच्छता अभियान

# Admin | 03 Feb, 2026

युवा समिति ‘ऑपरेशन सोनचिरैया’ ने शहर में चलाया स्वच्छता अभियान

🔷 नगर को स्वच्छ, सुंदर बनाने और लोगों जागरूक करने लिया संकल्प।

♦️मिशन क्रांति न्यूज,जांजगीर चांपा।


शहर में स्वच्छता एवं जनजागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से युवा समिति ‘ऑपरेशन सोनचिरैया’ द्वारा 1 फरवरी को लिंक रोड, नैकमीट के सामने एक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान युवाओं ने सड़क किनारे फैले कचरे की सफाई की तथा नागरिकों को स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया। अभियान में युवाओं ने यह संकल्प लिया कि जांजगीर को स्वच्छ, सुंदर और जागरूक शहर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। स्थानीय नागरिकों द्वारा इस पहल की सराहना की गई। इस स्वच्छता अभियान में पार्थ तिवारी, निखिल कहरा, महेंद्र चौहान, निखिल राठौर, अनिश रत्नाकर, आयु अग्रवाल, अथर्व पालिवाल, विक्रमदित्य सिंह, सौरभ तिवारी, अविरल तिवारी, अवजोतपाल शुक्ला, किशोर, अयान साहू एवं हिमांशु टंडन की सक्रिय सहभागिता रही। युवा समिति ‘ऑपरेशन सोनचिरैया’ द्वारा भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्य एवं स्वच्छता अभियानों को निरंतर जारी रखने की बात कही गई।

Banner