सोशल मिडिया में आंतकवादी की तस्वीर पोस्ट कर आतंकी हमला की दे डाली धमकी, आरोपी गिरफ्तार

# Admin | 09 Aug, 2020

सोशल मिडिया में आंतकवादी की तस्वीर पोस्ट कर आतंकी हमला की दे डाली धमकी, आरोपी गिरफ्तार

मिशन क्रांति न्यूज. बिलासपुर। करबला क्षेत्र निवासी एक युवक ने शुक्रवार को वाट्सएप ग्रुप में आतंकवादी की तस्वीर के साथ फिर से आतंकी हमला होने की बात लिखी दी। थोड़ी ही देर में यह टिप्पणी सोशल मीडिया में वायरल होने लगी। शहर के कई लोगों ने आइजी को इसकी जानकारी दी। साथ ही कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्लितार कर लिया। पुलिस के अनुसार करबला क्षेत्र निवासी हैदर अली ने शुक्रवार को वाट्सएप ग्रुप में आतंकवादी की तस्वीर के साथ फिर से हमला होने की बात लिखी दी। थोड़ी ही देर में यह टिप्पणी सोशल मीडिया में वायरल होने लगी। शहर के कई लोगों ने आइजी को इसकी जानकारी दी। साथ ही कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। आइजी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। युवक के खिलाफ आइटी एक्ट की धारा 504 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Banner