नैला में 5 अक्टूबर से होगा नवधा रामायण

# Admin | 02 Oct, 2025

नैला में 5 अक्टूबर से होगा नवधा रामायण

🔶 11 अक्टूबर को प्रसिद्ध गायक नीलम जैन की रहेगी प्रस्तुति।

🔶 उत्कृष्ट गायन करने वाले मानस मंडली होंगे पुरस्कृत।

♦️मिशन क्रांति न्यूज, जांजगीर-चांपा।


नैला में श्री शिव शक्ति धर्म सेवा समिति द्वारा 5 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक नवधा रामायण का आयोजन होगा। श्री शिव शक्ति धर्म सेवा समिति के अध्यक्ष एवं जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री राम मंदिर रेलवे स्टेशन नैला के सामने नवधा रामायण का आयोजन होगा।

विधायक श्री कश्यप ने बताया कि धार्मिक आयोजन से हमारी युवा पीढ़ी सीख लेती है तथा उनमें नैतिक मूल्यों का विकास होता है। सामाजिक सद्भावना बनाये रखने के लिए एवं युवा पीढ़ी को चारित्रिक पतन से बचाने के लिए ऐसे धार्मिक आयोजन अत्यावश्यक हैं। राम चरित मानस मनुष्य को जीवन जीने की कला सीखाती है।

उन्होंने कहा कि राम चरित मानस में युवा पीढ़ी के लिए जीवन मूल्यों, त्याग, मर्यादा और संघर्ष में धैर्य रखने की सीख है, जो आज भी प्रासंगिक है। यह ग्रंथ भगवान श्री राम के चरित्र के माध्यम से परिवार, समाज और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों का आदर्श प्रस्तुत करता है, जिससे आज की युवा पीढ़ी प्रेरणा ले सकती है। यह न केवल आध्यात्मिक मार्गदर्शन देता है बल्कि सामाजिक एवं मानवीय मूल्यों पर भी प्रकाश डालता है। यह चरित्र निर्माण एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में आवश्यक है।

श्री कश्यप ने आगे बताया कि नवधा में उत्कृष्ट गायन करने वाले मानस मंडलियों के लिए पुरूस्कार की भी व्यवस्था की गई है। प्रथम पुरूस्कार प्राप्त करने वाले 03 मंडलियों को 7001 रू. प्रत्येक को, द्वितीय पुरूस्कार के रूप में 5001 रू. 03 मंडलियों को , तृतीय पुरूस्कार के रूप में 3001 रू. 03 मंडलियों को तथा सांत्वना पुरूस्कार के रूप में 1100 रू. प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दिनांक 11.10.2025 को प्रसिद्ध गायक श्री नीलम जैन की प्रस्तुति होगी जो कि हू-ब-हू बाॅलीवुड गायक श्री रविन्द्र जैन की आवाज मेें गाते हैं। श्री कश्यप ने समस्त क्षेत्रवासियों से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पधारकर नवधा रामायण का श्रवण कर पुण्य के भागी बनें।

Banner