भगवान विश्वकर्मा सृष्टि के प्रथम वास्तुकार - राजकुमार साहू

# Admin | 20 Sep, 2025

भगवान विश्वकर्मा सृष्टि के प्रथम वास्तुकार - राजकुमार साहू

🔷 राजमिस्त्री संघ द्वारा ग्राम पंचायत गिद्धा में विश्वकर्मा पूजा का आयोजन

♦️मिशन क्रांति न्यूज,जांजगीर-चाम्पा।


नवागढ़ विकासखण्ड के ग्राम पंचायत गिद्धा में राजमिस्त्री संघ द्वारा भगवान विश्वकर्मा का भव्य पूजा का आयोजन किया गया। साथ ही राजमिस्त्री संघ द्वारा जय माँ महामाया द्वारा पंडवानी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी तारतम्य में मुख्यअतिथि जिला पंचायत जांजगीर-चाम्पा के सभापति राजकुमार साहू भगवान विश्वकर्मा का दर्शन करने पहुंचे। श्री साहू द्वारा विधिवत भगवान विश्वकर्मा का पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली का कामना किये।

उपस्थित लोगों को सभापति राजकुमार साहू ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा, जिन्हें निर्माण, वास्तुकला, शिल्पकला, यांत्रिकी एवं तकनीकी कौशल का देवता माना जाता है। वे सभी शिल्पकारों, इंजीनियरों, कारीगरों, बढ़ई और तकनीकी क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के आराध्य देव हैं।भगवान विश्वकर्मा ब्रह्मा के मानस पुत्र हैं और उन्हें सृष्टि का प्रथम वास्तुकार माना जाता है। उनकी गणना पंचदेवों में की जाती है और वे दिव्य निर्माणों के अधिपति हैं। विश्वकर्मा जी को कई चमत्कारी और दिव्य निर्माणों के लिए जाना जाता है- स्वर्ग लोक, इंद्रपुरी अमरावती, पुष्पक विमान, द्वारका नगरी, इंद्र का वज्र, शिवजी का त्रिशूल, विष्णु का सुदर्शन चक्र और कुबेर का पुष्पक रथ भी इनके निर्माण माने जाते हैं।

इस अवसर पर समारू साहू, अध्यक्ष परदेशी यादव, दिलहरण साहू, लतेल साहू, रोशन साहू,संतोष साहू, रामचरण साहू, ममता अशोक कश्यप, गणपति दुखुराम साहू, गगन साहू, दौलत राम साहू,जगनथिया साहू सहित बड़ी संख्या में समिति के सदस्य एवं ग्रामवासी मौजूद रहे।

Banner