पामगढ़ विधायक शेषराज हरवंश ने वायरल आडियो को बताया फर्जी! कहा एआई के जरिये बने आडियो क्लिप बनाकर छवि धूमिल करने, रेतमाफियाओं ने की साजिश!!!

# Admin | 19 Sep, 2025

पामगढ़ विधायक शेषराज हरवंश ने वायरल आडियो को बताया फर्जी! कहा एआई के जरिये बने आडियो क्लिप बनाकर छवि धूमिल करने, रेतमाफियाओं ने की साजिश!!!

🔹️पामगढ़ विधायक ने प्रेसवार्ता के दौरान पत्रकारों को वायरल आडियो को फर्जी बताते हुए, साजिसकर्ताओं के खिलाफ थाने में नामजद अपराध पंजीबद्ध कराने और वायरल आडियो की जांच कराने की मांग किये जाने की बात कही।

🔺️मिशन क्रांति न्यूज़, जांजगीर - चाम्पा।


पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर जमीन की फर्जी खरीदी, बिक्री पर रोक लगाने से बौखलाए रेत माफियों ने साजिश रचकर उनकी प्रतिष्ठा, मान सम्मान और राजनीतिक कैरियर को खत्म करने की योजना बनाई है और एआई के जरिये उनकी आवाज पर रेतमाफियाओं से पैसों के लेनदेन से संबंधित बातचीत का फर्जी आडियो वायरल कर दिया,,जिससे उनके स्वाभिमान को ठेस पहुंचा है, सभी षड्यंत्रकारियों के खिलाफ थाने में शीघ्र नामजद अपराध पंजीबद्ध कराने की बात कही, उक्त बातें पामगढ़ विधायक श्रीमती शेषराज हरवंश ने जिला मुख्यालय के नवरंग होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में पत्रकारों से चर्चा के दौरान कही।

 पामगढ़ विधाय श्रीमती हरवंश ने कहा की वायरल फर्जी आडियो में जो आवाज है वह उनकी आवाज नहीं है,,,आडियो ही फर्जी है, उन्होने यहां तक कहा की रेतमाफिया से आडियो में जो बात हो रही है, उस आडियो को रेत माफिया भी अपनी आवाज नहीं होने का दावा कर रहे हैं,,,हालाकि उस दूसरे पक्ष की ओर से कथन अथवा कोई जवाब पत्रकारों तक नहीं आया है कि वायरल आडियो में दुसरा पक्ष जो बतौर रेतमाफिया बात कर रहा है वह बात अथवा आवाज उनकी है कि नहीं, ऐसे में पामगढ़ विधायक ने उक्त वायरल आडियो को फर्जी करार देते हुए जांच कराने की बात कही, साथ ही साजिश रचने वाले सभी षड्यंत्र कारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की बात कही है। बहरहाल रेतमाफिया और पामगढ़ विधायक शेषराज हरवंश के बीच वायरल आडियो में रूपए के लेनदेन और बंटवारे की बातो में आखिरकार कितनी सच्चाई है यह जांच के बाद ही ही स्पष्ट हो पायेगा, लेकिन जिस तरह सोशल मीडिया में आडियो वायरल हो रही है विपक्ष के नेता सहित आम लोग कई तरह की अटकले लगा रहे हैं बीजेपी को बैठे बिठाये फ़िर एक बड़ा मुद्दा मिल गया है जिसे वो छोड़ना नहीं चाह रहे, सोशल मीडिया में बीजेपी के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता विधायक द्वारा लेनदेन संबंधी वायरल वीडियो को सही बता रहे हैं और वे खूब तंज कस रहे हैं, वायरल वीडियो से राजनैतिक जुबानी जंग शुरू हो गई वहीं गंभीर आरोप से घिरी पामगढ़ विधायक शेषराज हरवंश वायरल आडियो को एआई का कमाल बताते हुए, वायरल आडियो को फर्जी बताकर उक्त लेनदेन के मामले को सिरे से खारिज कर रहे हैं और रेत माफियाओं से तार जुडे होने जैसे गंभीर आरोप को निराधार बता रही हैं।

Banner