साजिश का पर्दाफाश : शराब में जहर मिलाकर दो लोगों को मौत के घाट उतारने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, भेजा गाया जेल

# Admin | 17 Sep, 2025

साजिश का पर्दाफाश : शराब में जहर मिलाकर दो लोगों को मौत के घाट उतारने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, भेजा गाया जेल

🔹️ मामला बिर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम करही का। 🔹️जहरीली शराब पीने से 17 सितम्बर की हुई थी मौत। 🔹अस्पताल में इलाज के दौरान हुई थी मौत।

🔺️मिशन क्रांति न्यूज़, जांजगीर - चाम्पा।


बिर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम करही में शराब सेवन से हुए 2 युवको की मौत की गुत्थी 24 घंटे के भीतर सुलझाने में सायबर टीम को बड़ी सफलता मिली है।

पुलिस के अनुसार ग्राम करही निवासी मृतक सूरज यादव एवं मनोज कश्यप 15 सितम्बर को दोनो एक साथ शराब लेने के लिए गांव के शराब विक्रेता सुरेन्द्र उर्फ भोला टंडन निवासी ग्राम करही के पास प्रातः करीबन 7 बजे जाकर शराब खरीदकर एक दुकान से चखना खरीदा एवं वही बैठकर दोनो शराब सेवन कियें। शराब सेवन करने के तुरंत बाद दोनो की तबियत अचानक खराब होने से उनहे तत्काल इलाज राधा कृष्ण अस्पताल सारंगढ़ ले जहां दोनो की इलाज के दौरान मृत्यु हो जाने से थाना सारंगढ में मर्ग कायम कर जांच पंचनामा कार्र्वाई किया गया। जिसकी सूचना मिलते ही जांजगीर पुलिस सक्रिय होकर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना बिर्रा पुलिस द्वारा असल मर्ग कायम किया गया। शराब सेवन से दोनो युवको के मृत्यु होने के मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में मर्ग जांच दौरान घटना स्थल निरीक्षण एवं मृतक के परिजनों व गवाहों का बारिकी से कथन तथा पीएम रिपोर्ट का अवलोकन करने पर प्रथम दृष्टया अपराध का घटित होना पायें जाने से थाना बिर्रा में अपराध धारा 103 (1) बीएनएस का अपराध पंजीबद्व कर विवेचना कार्रवाई में लिया गया। दोनो युवको के हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये पुलिस अधीक्षक के निर्देशन त्वरित जांच, प्रकरण निकाल एवं आरोपियों की गिरफ्तारी के लुये टीम गठित किया गया। एसडीओपी चाम्पा श्री यदुमणि सिदार के नेतृत्व में गठित टीमो ने प्रकरण से संबंधित सभी पहलुओं एवं साक्ष्य के आधार पर प्राप्त सुचना पर संदेही आरोपी भोला टण्डन उर्फ सुरेन्द्र टंडन निवासी ग्राम करही को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर घटना कारित करने से इंकार करने पर सभी तकनिकी साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि मृतक सुरज यादव एवं मनोज कश्यप आयें दिन मेरे दुकान घर में आकर शराब पीकर वाद विवाद करते तथा पुलिस से पकडवा देगें कहकर धमकी देता था, दोनो मृतको से रोज रोज शराब पीकर वाद विवाद करने से काफी परेशान होकर मैने अपने चचेरा भाई अनिल टंडन को पुरा बात बताया और हम दोनो मिलकर दोनो युवकों को जान से मारने की योजना बनायें, कि दोनो युवकों को अंग्रेजी शराब में सुहागा मिलाकर देगे जिससे दोनो मर जाएंगे और किसी को पता भी नही चलेगा फिर मैने अपने चचेरे भाई अनिल को अंग्रेजी शराब एवं सुहागा का व्यवस्था करने बोला तब 14 सितम्बर को शाम करीबन 6 बजे के आस-पास अनिल टंडन के द्वारा आरोपी भोला टंडन को एक अंगेजी जिप्सी शराब का पाउवा एवं सुहागा दिया जिस पर आरोपी भोला राम टंडन द्वारा उक्त शराब में सुहागा को रात्रि में मिलाकर रख लिया था और 15 सितम्बर को सुबह जब मृतक मनोज कश्यप एवं सुरज यादव इसके पास शराब लेने आयें तो तब आरोपी भोला टंडन के द्वारा मुताबिक योजना के उक्त सुहागा मिले शराब को उनके हत्या करने की नियत से उनहे दिया था जिसे पिने से दोनो युवको की तत्काल तबियत खराब हो गया जिसका इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। उक्त कार्रवाई में एसडीओपी यदुमनी सिदार के नेतृत्व में निरी प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी शिवरीनारायण, निरी सावन सारथी रक्षित केंद्र, निरी जयकुमार साहू थाना बिर्रा प्रभारी, सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक सागर पाठक, उपनिरी के पी सिंह थाना प्रभारी बम्हनीडीह, साइबर टीम सउनि विवेक सिंह, प्र.आर. मनोज तिग्गा, विवेक सिंह, आर. प्रदीप दुबे, गिरीश कश्यप, माखन साहू, रोहीत कहरा, श्रीकांत सिंह एवं थाना स्टाफ बिर्रा का विशेष भूमिका रही।

Banner