नेता जी की फिसल गई जुबान या कार्यकर्ताओं के प्रति मन में इतना ही है सम्मान !!!

# Admin | 04 Sep, 2025

नेता जी की फिसल गई जुबान या कार्यकर्ताओं के प्रति मन में इतना ही है सम्मान !!!

संपादकीय...✍🏼

🔺️ डायमंड शुक्ला संपादक

मिशन क्रांति न्यूज़,

छत्तीसगढ के कांग्रेस के वरिष्ठ, दिग्गज नेता, छग विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत के "चमचा" वाले बेतूका बयान ने पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं को झकझोर कर रख दिया है और उन्हें सोचने को मजबूर कर दिया है,,,उनकी प्रतिष्ठा को मानो अपनों ने ही तार- तार कर दिया हो, कि आखिरकार जिस पार्टी के लिये वे ईमानदारी व समर्पित भाव से पूरा जीवन पार्टी की सेवा में लगा दिये, और पार्टी के प्रत्याशियों को जीताने पूरी ताकत झोंक दिये...

उसी कांग्रेस पार्टी का एक शीर्ष नेता, मीडिया के सामने मजा लेते हंसते हुए बेतुका बयान देते कार्यकर्ताओं को "चमचे" शब्द से संबोधित करते हैं, उन्होनें चमचा वाली बात खुलकर कही, नेताजी बोले ये जो एक दूसरे को मुख्यमंत्री बना रहे हैं,, कांग्रेस अध्यक्ष बना रहे हैं,, ये हमारी गलती नहीं है ये हमारे चमचों की गलती है इतना ही नहीं आगे नेताजी ने कहा कि सभी नेतागण और जिलाध्यक्षगण अपने- अपने चमचों को सम्हाल कर रखे, बकायदा ये निर्देश भी दिये हैं, अब सवाल यह उठता है कि कार्यकर्ताओं के लिये चमचा शब्द !!! जो अपमानित करने वाला, अमर्यादित, आपत्तिजनक है,,,या यूं कहें कि उनके मन में कार्यकर्ताओं के प्रति इतना ही सम्मान है, जिस तरह उन्होने चमचा शब्द का प्रयोग किया, अब ये तो नेताजी ही जाने की ये संयोग था की प्रयोग, बहरहाल चमचा शब्द से कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुई है जिसका कार्यकर्ता दबी जुबान से विरोध कर रहे हैं और कार्यकर्ताओं के लिये इस शब्द को अनुचित ठहरा रहे हैं लेकिन कार्यकर्ताओं को दिग्गज नेता का खौफ भी है पार्टी से निष्कासन का। हालाकि खुद को बड़ा और महान समझने वाले नेताजी को इससे कोई खास फर्क पड़ने वाला नहीं है, बड़ा सवाल यह है कि कार्यकर्ता नेताजी के इस बात को कितनी गंभीरता से लेते हैं!

Banner