पंकज अग्रवाल बने जिला उपाध्यक्ष कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

# Admin | 26 Aug, 2025

पंकज अग्रवाल बने जिला उपाध्यक्ष कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

🔷नई जिला कार्यकारिणी की हुई घोषणा।

♦️मिशन क्रांति न्यूज, जांजगीर - चांपा।


भारतीय जनता पार्टी जांजगीर चाम्पा के जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े ने प्रदेशाध्यक्ष किरणदेव सिंह व संगठन महामंत्री पवन साय जी की सहमति से जिला कार्यकारिणी की घोषणा की है। जिसमें भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता पंकज अग्रवाल को जिला उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है, श्री अग्रवाल को मिली जिम्मेदारी से बीजेपी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।

भाजपा संगठन में बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर श्री अग्रवाल ने भाजपा जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े सहित प्रदेश संगठन के सभी पदाधिकारियों के प्रति आभार जताया है, उन्होंने संगठन सहित भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया है कि वे नई जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे और संगठन में अनुशासित ढंग से काम करते हुए हमेशा पार्टी के हित में काम करेंगे।

Banner