सभापति राजकुमार साहू ने अमोरा में किसानों को स्पेयर पम्प का किया वितरण

# Admin | 26 Jul, 2025

सभापति राजकुमार साहू ने अमोरा में किसानों को स्पेयर पम्प का किया वितरण

🔷 किसानों के मजबूत होने पर ही गांव, जिला, प्रदेश और देश मजबूत होगा।

♦️मिशन क्रांति न्यूज,जांजगीर-चाम्पा।


जिला पंचायत जांजगीर-चाम्पा के सभापति राजकुमार साहू ने 15 वे वित्त के तहत नवागढ़ विकासखण्ड के ग्राम पंचायत अमोरा में किसानों को स्पेयर पम्प का वितरण किया।

सभापति श्री साहू द्वारा किसान रविशंकर साहू, बिहारी तिवारी, मनोज साहू, संतोष कुमार पटेल, लक्ष्मण प्रसाद कश्यप, हरीश कुमार कश्यप, रविन्द्र कश्यप, भरत कश्यप, अंतराम कर्ष, राजकुमार कश्यप, हेमन्त कुमार यादव, अरुण तिवारी, तिहारु केंवट, कार्तिक कश्यप, नारायण पटेल, शिव कश्यप, दिनेश साहू, खम्हन पटेल, इंद्रकुमार पटेल, प्रहलाद चौहान को निःशुल्क स्पेयर पम्प का वितरण किया गया।

उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए सभापति श्री साहू ने कहा कि जब से प्रदेश व देश में भाजपा की सरकार बनी है तब से किसानों को सैकड़ो योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि जब किसान मजबूत होंगे तब गांव जिला व प्रदेश मजबूत होगा और जब प्रदेश मजबूत होगा तो देश मजबूत होगा।

इस दौरान ग्राम पंचायत सरपंच अमोरा राकेश कश्यप, खम्हन तिवारी सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे। 

Banner