पैरालीगल वालंटियर के कार्यों की हुई समीक्षा,फील्ड में आने वाली समस्याओं के संबंध में दी गई जानकारी

# Admin | 22 Jul, 2025

पैरालीगल वालंटियर के कार्यों की हुई समीक्षा,फील्ड में आने वाली समस्याओं के संबंध में ली गई जानकारी

🔷 लोगों को कानूनी सहायता देने व अन्य कानूनी जानकारी देने व जागरूकता लाने को कहा गया।

♦️मिशन क्रांति न्यूज, जांजगीर चांपा।


सभी पैरालीगल वॉलिंटियर का जून 2025 के कार्यों की समीक्षा एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम रखा गया। सोमवार 21 जुलाई को आयोजित कार्यक्रम में श्री मनोज कुमार कुशवाहा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर चांपा द्वारा उपस्थित पैरा लीगल वालंटियर के कार्यों के संबंध में जानकारी दी गईं ,,,साथ ही फील्ड में आने वाली समस्याओं के संबंध में जानकारी लेते हुए नालसा एवं सालसा के विभिन्न योजनाओं के संबंध में लोगों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने को कहा गया।

, डॉन, जागृति, संवाद , आशा व अन्य योजनाओं, लोकपाल एवं दिव्यांग जनों के अधिकारों एवं उनके कानूनी प्रावधानों के संबंध में जानकारी देने निशुल्क विधिक सहायता की जानकारी, लीगल एड डिफेंस काउंसिल, नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100, पुलिस थानों में अधिक से अधिक गांव के लोगों को कानूनी सहायता देने व अन्य कानूनी जानकारी देने व जागरूकता लाने को कहा गया। समीक्षा बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर के समस्त पैरालीगल वालंटियर उपस्थित रहे।

Banner