बिजली बिल में बढोतरी और अघोषित कटौती को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेसी करेँगे बिजली न्याय आँदोलन

# Admin | 15 Jul, 2025

बिजली बिल में बढोतरी और अघोषित कटौती को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेसी करेँगे बिजली न्याय आँदोलन

🔷️ 16 से 18 जुलाई को ब्लाक स्तर पर और 22 को जिले स्तर पर आन्दोलन कर जताएंगे विरोध। 🔷️राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम सौंपेंगे ज्ञापन।

 🔺️मिशन क्रांति न्यूज़, जांजगीर - चाम्पा।


 बिजली बिल में बेतहासा बढोतरी और अघोषित कटौती को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेसी चरणबद्ध "बिजली न्याय आँदोलन" का आगाज करेँगे , उपभोक्ताओं और आमजन के पक्ष में सरकार के खिलाफत में कांग्रेसी अपनी आवाज मुखर कर विरोध जताएंगे। यह अन्दोलन 16 जुलाई से 18 जुलाई तक अलग अलग दिवस में होगा, जहां ब्लाक कांग्रेस कमेटी आन्दोलन करेँगे और ज्ञापन भी सौंपेगे। वहीं 22 जुलाई को कांग्रेसी जिला मुख्यालय में कांग्रेसी विरोध जताकर बिजली दफ्तर का घेराव कर राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे।

उक्त बाते जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष रमेश पैगवार ने जिला मुख्यालय के विधायक कार्यालय में प्रेसवार्ता में पत्रकारों से चर्चा के दौरान कही।

श्री पैगवार ने बताया कि भाजपा सरकार बिजली की घरेलू खपत पर 10 से 20 पैसे प्रति यूनिट की बढोतरी कर दी गई है साथ ही गैर घरेलू बिजली की दर 25 पैसे प्रति यूनिट महंगी कर दी गई है, वहीं भाजपा सरकार ने सबसे अधिक बढोतरी कृषि पंप के बिजली के दां में 50 पैसे प्रति यूनिट वृद्धि कर दिये हैं।

उन्होंने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा के छग में बीजेपी की पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में भी जनता को लूटने कई तरह के हथकंडे अपनाए गए हैं, 2003 से 2018 तक हर साल बिजली के दामों में वृद्धि की है, 2003 में घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 3 रूपये, पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने बिजली के घटे को कम करते हुए बिजली बिल ऑफ योजना के तहत छग के 65 लाख उपभोक्ताओं को लगभग 3240 की सब्सिडी देकर बहुत बडी राहत दी थी, किसानों को 5 एचपी तक मुफ्त बिजली दिया।

बीपीएल उपभोक्ताओ को 40 युनिट तक मुक्त बिजली दी गई। श्री पैगवाार ने बताया की कोयला हमारा हमारा, जमीन हमारा और छग के लोगों को ही महंगे दामों में बिजली बेचा रहा है।

कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने बिजली बिल की दरों में बेतहासा बढोतरी को भाजपा सरकार की विफलता बताते हुए  कहा कि पुर्व में जब कांग्रेस की सरकार थी तब बिजली कटौती पूरी तरह थम गाया था, 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली और उपभोक्ताओं को कई तरह से बिजली का लाभ मिला था,

किसानों को भी राहत पहुंचाने कई तरह की योजनाएं चलाई गई थी, जिससे आमजन लाभान्वित हुए।

प्रेसवार्ता में जांजगीर के पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष भगवान दास गढ़ेवाल, कांग्रेस कमेटी के पिछड़ा वर्ग विभाग के जिलाध्यक्ष एवं क्षेत्र क्रमांक 1 के जिला पंचायत सदस्य लोकेश राठौर, महिला मोर्चा अध्यक्ष, चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ परस शर्मा व वरिष्ठ कांग्रेस नेता रफिक सिद्की सहित कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Banner