विश्व जनसंख्या दिवस पर विवेकानंद स्कूल जांजगीर में विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

# Admin | 11 Jul, 2025

विश्व जनसंख्या दिवस पर विवेकानंद स्कूल जांजगीर में विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

🔷 जनसंख्या वृद्धि रोकने के उपाय,लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम सहित कानून के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

♦️मिशन क्रांति न्यूज,जांजगीर चांपा।


विश्व जनसंख्या दिवस पर विवेकानंद स्कूल जांजगीर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान श्री विजय अग्रवाल चतुर्थ जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश जांजगीर द्वारा विश्व जनसंख्या दिवस मनाए जाने के उद्देश्य के संबंध में जानकारी दी गई।

साथ ही वैश्विक जनसंख्या आंकड़ा, विश्व पर जनसंख्या बढ़ाने के कारण होने वाले रोजगार, आर्थिक विकास, गरीबी, आय वितरण एवं सामाजिक सुरक्षा को प्रभावित करती है इस संबंध में जानकारी देते हुए मृत्यु की दर एवं जनसंख्या, प्राकृतिक संसाधन, पर्यावरण की सुरक्षा, विधि का शासन, मोटर दुर्घटना अधिनियम, प्रथम सूचना रिपोर्ट व अपराध के प्रकारों के संबंध में जानकारी के साथ वहां उपस्थित लोगों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के संबंध में जानकारी दिया गया। श्रीमती प्रियंका अग्रवाल पंचम जिला एवं अपर न्यायाधीश जांजगीर द्वारा उपस्थित लोगों को संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा 1989 से मनाते आ रहे हैं विश्व जनसंख्या दिवस के उद्देश्य योजनाओं एवं भारत सरकार के विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए वैश्विक जनसंख्या बढ़ाने के कारण, जनसंख्या वृद्धि रोकने के उपाय, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, बाल विवाह, प्रथम सूचना रिपोर्ट व गिरफ्तारी के संबंध में विस्तृत जानकारी दिया गया। श्री मनोज कुमार कुशवाहा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर चांपा द्वारा उपस्थित लोगों को विश्व जनसंख्या दिवस के संबंध में जानकारी देते हुए जनसंख्या वृद्धि के कारण होने वाले प्राकृतिक संसाधन दोहन एवं कमी के संबंध में जानकारी देते हुए नालसा की विभिन्न योजनाओं, मध्यस्थता, संवाद, डॉन ,जागृति, आशा, निशुल्क अधिवक्ता नियुक्ति, लीगल एड डिफेंस काउंसिल , नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 के साथ अन्य कानूनी जानकारी दिया गया। श्री लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल पैरालीगल वालंटियर द्वारा जनसंख्या दिवस मनाए जाने के उद्देश्य , जनसंख्या वृद्धि के कारण, विश्व जनसंख्या 2025 की थीम " युवाओं को एक निष्पक्ष और आशापूर्ण विश्व में अपने मनचाहे परिवार बनाने के लिए सशक्त बनाना " के संबंध में विस्तृत जानकारी दिया गया।

विवेकानंद स्कूल जांजगीर के प्राचार्य मनोज कुमार पांडेय द्वारा मंच का संचालन एवं कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन किया गया।

इस अवसर पर जयराम गढ़ेवाल पैरालीगल वॉलिंटियर विवेकानंद स्कूल जांजगीर के समस्त प्राध्यापकगढ़ व छात्र-छात्रा उपस्थित थे।

Banner