श्रीमती मीरा राठौर की पुण्यतिथि 30 को,,भजन संध्या का होगा आयोजन

# Admin | 28 Mar, 2025

श्रीमती मीरा राठौर की पुण्यतिथि 30 को,,भजन संध्या का होगा आयोजन

जांजगीर - चांपा। मिशन क्रांति न्यूज


केरा रोड के मीरा कॉम्प्लेक्स में 30 मार्च को श्रीमती मीरा राठौर की 24 वीं पुण्यतिथि मनाया जाएगा, इसी दिन चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नवरात्र प्रारंभ के दिन भजन संध्या का आयोजन होगा, इस अवसर पर एवं भंडारा प्रसाद भी वितरण किया जाएगा।

श्रीमती मीरा राठौर बाल्यावस्था से ही गीता पाठ किया करती थी वह ज्योतिष विद्या में भी निपुण थी धार्मिक स्वभाव की होने एवं भगवान श्री कृष्ण से अगाध लगांव होने के कारण इन्हें कृष्ण की मीरा भी कहते थे, इन्हें दुनिया से विदा होने का पूर्वाभास 2 वर्ष पूर्ण हो गया था जब वह सामान्य अवस्था में थी और अपने ज्येष्ठ पुत्र को यह कहकर कि अब मेरी उम्र मात्र 2 वर्ष बाकी है तुम विवाह कर लो ऐसा कह कर उन्होंने उनका विवाह तय कर दिया धीरे-धीरे सब ठीक चलता रहा और डेढ़ वर्ष पश्चात चैत्र शुक्ल एक नवरात्र प्रारंभ के दिन मुझे दुर्गा मां के शरण में जाना है कहकर उन्होंने फिर अपने पुत्र को याद दिलाया और उस समय अपने एकमात्र नातिन का नामकरण कर दुनिया के सत्य को स्वीकारते हुए 54 वर्ष के अल्पायु में चैत्र शुक्ल एक नवरात्र आरंभ दिन रविवार 26 3 2001 को प्रातः मां दुर्गा के शरण में चली गई तब से उनकी पुण्यतिथि इस शहर में उनके आवास में प्रतिवर्ष मनाया जाता है उनके निर्माण दिवस के 10 वर्ष पश्चात 2011 से प्रतिवर्ष उनके ही आवास जहां से उनकी अंतिम विदाई हुई थी इस परिसर को उनका नामकरण कर मीरा कंपलेक्स कर दिया गया एवं उनकी प्रतिमा स्थापित की गई जहां प्रत्येक वर्ष विभिन्न सामाजिक संगठनों नगर के प्रबुद्ध नागरिकों और जनप्रतिनिधियों द्वारा उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की जाती है उनकी याद में उनके स्व रचित और संकलित रचनाओं की प्रस्तुति स्वरूप मीरा राठौर स्मृति रजत कण पत्रिका का विमोचन भी किया गया जिसे प्रत्येक वर्ष उनकी याद में वितरित किया जाता है कल रविवार सायं 7:00 बजे परिसर में श्रद्धांजलि अर्पित कर भजन संध्या एवं भंडारा प्रसाद में उपस्थित होने की अपील उनके ज्येष्ठ पुत्र परमेश्वर सिंह राठौर द्वारा की गई है

Banner