फोटोग्राफर वीडियोग्राफर वेलफेयर सोसाइटी ने मनाया होली मिलन समारोह

# Admin | 24 Mar, 2025

फोटोग्राफर वीडियोग्राफर वेलफेयर सोसाइटी ने मनाया होली मिलन समारोह

🔷 फोटोग्राफी मैजिक बिजनेस वर्कशॉप का भी हुआ आयोजन।

♦️मिशन क्रांति न्यूज जांजगीर चांपा सक्ति।


फोटोग्राफर संगठन के द्वारा 23 मार्च को होली मिलन एवं फोटोग्राफी मैजिक बिजनेस वर्कशॉप का आयोजन रखा था।

इस कार्यक्रम पर सक्ति जिला से कोरबा जिला से रायगढ़ जिले से एवं पड़ोसी बिलासपुर जिले से फोटोग्राफरों का आगमन रहा।

यह बिजनेस वर्कशॉप जिले के समस्त फोटोग्राफरों के लिए किया गया था।

जिसमें सभी फोटोग्राफरों के लिए भोजन की व्यवस्था रहने की बैठने की और ठहरने की व्यवस्था रखी गई थी। आज के इस कार्यक्रम का सबसे आनंद और उमंग इस विषय पर था कि फोटोग्राफर वीडियोग्राफर वेलफेयर सोसाइटी जिला जांजगीर चांपा सक्ति संगठन का 5 साल कार्यकाल पूर्ण हुआ,

जिसमें 5 साल की उपलब्धियां सभी लोगों के सामने बताई गई एवं दिखाई गई इन पांच सालों में संगठन द्वारा उन हर विषयों को छूने का प्रयास किया गया।

रायगढ़ से आए हुए सुमित साहू  जिन्होंने इस फोटो ग्राफ व्यापार में अपने आप को कैसे प्रथम स्थान पर रखा है वह अपने अनुभव को साथ में श्रवण चौहान ,हम जिले वासी फोटोग्राफर व्यापारी बंधुओ के बीच में रखा गया! उनके इस प्रैक्टिकल तौर पर संदेश सभी को वॉल एलइडी के माध्यम से समझाने गए और सभी लोगों को एक शैक्षणिक क्लास की तरह उत्साह पूर्वक ज्ञान प्राप्त हुआ।

 समस्त फोटोग्राफरों द्वारा होली मिलन के संदेश के साथ समापन की घोषणा की गई ।

जिसमें आज सक्ति जिला और जांजगीर चांपा जिला के 18 तहसीलों से फोटोग्राफरों की उपस्थिति रही और सभी ने होली खेलकर कार्यक्रम का समापन किया। !

Banner