सेंट्रल बैंक में आग लगने से आफिस का समान जलकर खाक

# Admin | 09 Aug, 2020

सेंट्रल बैंक में आग लगने से आफिस का समान जलकर खाक

मिशन क्रांति न्यूज . बिलासपुर। करगीरोड-कोटा के सेंट्रल बैंक में देर रात लगी आग से लगभग पूरा भवन जलकर खाक हो गया। हालांकि चेस्ट रूम में रखे कैश को बचा लिया गया है। सेंट्रल बैंक का यह शाखा एक किराए के मकान में संचालित है। रात को तकरीबन 1.30 बजे धुआं और आग की लपटें देखकर आसपास के रहवासियों ने बैंक के कर्मचारियों को फोन करके आग के बारे में जानकारी दी और दमकल को भी सूचना दी गई। लोगों ने अपनी तरफ से मोटर पंप से पाइप लगाकर आग बुझाने की कोशिश की लेकिन लपटें इतनी तेज थी कि आग नहीं बुझाई जा सकी। कोटा नगर पंचायत में एक दमकल गाड़ी है पर वह बिगड़ी हुई है। इसे ऑपरेट करने वाला कोई कर्मचारी नहीं है। रात 2.10 बजे बिलासपुर फोन किया गया। रात 3 बजे पहुंची दमकल की टीम ने सुबह 6 बजे तक आग पर काबू पा लिया। बताया गया है कि बैंक के लगभग सभी कागजाज, कम्प्यूटर, फर्नीचर आदि जलकर राख हो गए हैं। चेस्ट रूम में भी आग पहुंची पर वहां रखे कैश को सुरक्षित पाया गया है। बैंक को हुए नुकसान का आकलन करने के लिये बैंक अधिकारी वहां पहुंचे हुए हैं। कोटा पुलिस आग लगने के कारणों की पड़ताल कर रही है। प्रारंभिक जानकारी दी जा रही है कि शॉट सर्किट के कारण आग लगी है।

Banner