रैली निकलकर भाजपा के अध्यक्ष और पार्षद प्रत्याशियों ने भरा पर्चा

# Admin | 29 Jan, 2025

रैली निकलकर भाजपा के अध्यक्ष और पार्षद प्रत्याशियों ने भरा पर्चा

🔷 भाजपा कार्यकर्ताओं में दिखा खासा उत्साह।

मिशन क्रांति न्यूज 


 जांजगीर चांपा । नगरपालिका जांजगीर नैला सहित जिले के सभी पालिका व नगर पंचायतों मे भाजपा के अध्यक्ष व पार्षद पद के प्रत्याशियों ने मंगलवार को रैली निकालकर अपना नामांकन  दाखिल किया

नगर पालिका जांजगीर नैला के अध्यक्ष व सभी 25 वार्ड के पार्षद पद के उम्मीदवारों की नामांकन रैली नैला से प्रारंभ हुई। कचहरी चौक पहुंचने पर रैली में शामिल कार्यकर्ताओं और प्रत्याशियों को संबोधित करते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि एक वर्ष के विष्णुदेव सरकार ने अपने घोषणापत्र में जनता से किए अपने सभी वादों को पूरा करते हुए मोदी का गारंटी पूरी की है। प्रदेश की 70 लाख महिलाओं के खाते में एक हजार रूपये प्रतिमाह के हिसाब से 700 करोड़ दे रहे हैं। किसानों को 3100 रुपये धान का प्रति क्विंटल, घर घर शौचालय, हर घर जल, गरीबो का आवास सहित अनेकोनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता को मिल रही है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि टिकट बंटवारे को लेकर उनके नेता व कार्यकर्ता आपस में लड़ रहे हैं। पिछले दिनों कांग्रेस कार्यालय में उनका एक कार्यकर्ता अपनी ही पार्टी के एक बड़े नेता के ऊपर पैसे लेकर टिकट बेचने का गंभीर आरोप लगा रहा था और इनके पिछले कार्यकाल के दौरान जिस जिस निकाय में कांग्रेस का शासन था वहां काफी भ्रष्टाचार हुआ है अब चुनाव में जनता इनको सबक सिखाएगी।

 रैली में भाजपा जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े, जिला महामंत्री अमर सुल्तानिया, इंजी रवि पांडेय सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे। कांग्रेस के पूर्व पार्षद की पत्नी ने किया भाजपा प्रवेश भाजपा की नामांकन रैली के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व पार्षद आलोक मिश्रा की पत्नी दीप्ती मिश्रा ने पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश किया। वरिष्ठ नेता नारायण चंदेल भाजपा का गमछा पहनाकर पार्टी में प्रवेश कराया।

Banner