विधायक ब्यास कश्यप ने  ग्राम सुकली में किया सांस्कृतिक रंगमंच का लोकार्पण

# Admin | 15 Jan, 2025

विधायक ब्यास कश्यप ने  ग्राम सुकली में किया सांस्कृतिक रंगमंच का लोकार्पण

♦️मिशन क्रांति न्यूज,


जांजगीर -चांपा। क्षेत्रीय विधायक ब्यास कश्यप ने ग्राम पंचायत सुकली में 4 लाख रूपये की लागत से निर्मित सांस्कृतिक रंगमंच का लोकार्पण किया।

गौरतलब है कि ग्राम पंचायत सुकली विकासखंड नवागढ़ में पिछले 1 वर्ष में मुक्तिधाम में अहाता निर्माण के लिए 6 लाख रूपये, खैया तालाब पार में सी.सी.रोड निर्माण के लिए 6 लाख रूपये, मनोज बघेल के घर से भाठापारा की ओर सी.सी.रोड निर्माण के लिए 10 लाख रूपये,की स्वीकृति दी जा चुकी है। इस तरह से समस्त विकास कार्यो को मिलाकर कुल 26 लाख रूपये की स्वीकृति ग्राम पंचायत सुकली को ब्यास कश्यप के द्वारा दिया जा चुका है। सांस्कृतिक रंगमंच के लोकार्पण के अवसर पर विधायक ब्यास कश्यप ने ग्रामवासियों की मांग पर माता चौरा में छतदार चबूतरा निर्माण के लिए 7 लाख रूपये देने की घोषणा भी की है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सुकली के सरपंच श्री भोजराम करियारे, शैल महराज, पुजारी जगन्नाथ तिवारी, गुहाराम विजय, नत्थूराम लाठिया, परस राम, अनंदराम बघेल, सीताराम राठौर, उप सरपंच जमुना बघेल, राम राठौर, मनोज द्विवेदी, सचिव, इम्तियाज खान, अभिषेक सिंह, केशव सेन सहित भारी संख्या में ग्राम के गणमान्य नागरिक गण उपस्थित थे।

Banner