क्षेत्र की समस्याओं सहित जनहित के कई मुद्दों को लेकर 10 जनवरी को आंदोलन करेंगे कांग्रेस विधायक व्यास कश्यप

# Admin | 08 Jan, 2025

क्षेत्र की समस्याओं सहित जनहित के कई मुद्दों को लेकर 10 जनवरी को आंदोलन करेंगे कांग्रेस विधायक व्यास कश्यप

🔷 जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले जिला मुख्यालय में होगा आंदोलन।

🔷 प्रदेश स्तरीय मुद्दों पर भी देंगे जोर।

मिशन क्रांति न्यूज, जांजगीर चांपा।


क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं सहित जनहित के कई मुद्दों को लेकर क्षेत्रीय विधायक व्यास कश्यप सदन से अब सड़क तक लड़ाई लड़ने आमादा है, इसी परिपेक्ष्य में जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले 10 जनवरी को कांग्रेसी मोर्चा खोलेंगे। जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेसी अपनी आवाज मुखर करेंगे। बुधवार को 8 जनवरी को क्षेत्रीय विधायक श्री कश्यप ने जिला मुख्यालय में प्रेस वार्ता के जरिए पत्रकारों को आंदोलन के बारे में विस्तार से बताया।

​​​​​साथ ही उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया कि आंदोलन बहरहाल जिला मुख्यालय में होगा, जो जनता की समस्याओं को लेकर है,, आंदोलन के माध्यम से सत्तासीन सरकार तक आवाम की बातें पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। विधायक ने बताया कि भाजपा सरकार में लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है,,,छोटे छोटे कामकाज को लेकरवजनता परेशान है, मुख्यालय में जल आपूर्ति की समस्या बनी हुई है,क्षेत्र के नगरीय निकाय के कई वार्डो में पानी निकासी की समस्या है, पेयजल की समस्या बनी हुई है। क्षेत्र में आधे अधूरे काम के चलते विकास थम सा गया है, उपार्जन केंद्रों में भी किसानों को टोकन कटवाकर धान बिक्री करने में दिक्कत हो रही है, केंद्र सरकार की कई योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर भी विधायक श्री कश्यप ने सवालिया निशान लगाते हुए छग सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया। और डबल इंजन की सरकार के सारे दावों और वादों को खोखला बताया। साथ ही उन्होंने प्रशासन के कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाया और कहा कि अधिकारी भी बेलगाम हो गए हैं सरकारी दफ्तरों में जनता की बातें सुनी नहीं जाती और उन्हें बैरंग लौटा दिया जाता है क्षेत्र के जनता की तमाम समस्याओं के मद्देनजर जनप्रतिनिधि होने के नाते उन्हें आंदोलन करना पड़ रहा है।

🔷 छग सरकार पर कांग्रेस विधायक  ने  उपेक्षा का लगाया आरोप

कांग्रेस विधायक ने छग के बीजेपी सरकार पर कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा किए जाने का गंभीर आरोप मढ़ते हुए कहा कि विष्णुदेव सरकार द्वारा विपक्ष के तमाम जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा किया जाता है उन्होंने 6 जनवरी को जिला मुख्यालय में आयोजित सीएम के कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस विधायकों की अनदेखी कर उन्हें अपनी बात रखने का मौका नहीं दिए जाने का आरोप लगाया। विधायक श्री कश्यप ने मंच में जनप्रतिनिधियों को उद्बोधन से वंचित कर दिए जाने का आरोप लगाते हुए इसे अनुचित ठहराया।

Banner