ग्राम नगझर में तीन दिवसीय बाबा गुरूघासीदास जयंती कार्यक्रम का होगा भव्य आयोजन

# Admin | 08 Jan, 2025

ग्राम नगझर में तीन दिवसीय बाबा गुरूघासीदास जयंती कार्यक्रम का होगा भव्य आयोजन

🔷 जयंती में गायन वादन करने वाले कलाकारों को किया जाएगा सम्मान।

मिशन क्रांति न्यूज जांजगीर - चांपा/सक्ति।  क्षेत्र के ग्राम पंचायत नगझर में 10 जनवरी से संत शिरोमणि परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की तीन दिवसीय जयंती कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिसमें प्रथम दिवस की मुख्य अतिथि चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव होंगे तो वही द्वितीय दिवस पर रामिन तोरेंद्र सोनवाने रहेगें।

समापन दिवस की मुख्य अतिथि जांजगीर लोकसभा सांसद कमलेश जांगड़े जी रहेगें। आयोजन समिति के अध्यक्ष शिवसागर मधुकर ने बताया कि हर साल की भाती इस वर्ष भी ग्राम नगझर में बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती कार्यक्रम का भव्य आयोजन बड़ी धूमधाम मनाया जाएगा जिसमें क्षेत्र के सम्मानीय जनों को सादर आमंत्रित किया गया है साथ ही क्षेत्र के सभी श्रद्धालु व गायन वादन करने वाले कलाकारों को भी सादर आमंत्रित किया गया है, जयंती आयोजन में गायन वादन करने वाले सभी कलाकारों को विशेष पुरस्कार से भी सम्मानित किया जाएगा ।

Banner