भाजपा सरकार की एक साल की उपलब्धियां भाजपाइयों को ही नहीं आई रास,,,चंद नेताओ को छोड़ प्रेसवार्ता में आरंग विधायक के नहीं दिखे आसपास

# Admin | 15 Dec, 2024

भाजपा सरकार की एक साल की उपलब्धियां भाजपाइयों को ही नहीं आई रास,,,चंद नेताओ को छोड़ प्रेसवार्ता में आरंग विधायक के नहीं दिखे आसपास

🔷 भाजपा जिलाध्यक्ष और पामगढ़ के पूर्व विधायक ही साथ में आए नजर।

🔷 भेंट मुलाकात कर कुछ नेताओं ने महज निभाई औपचारिकता।

♦️मिशन क्रांति न्यूज, जांजगीर चांपा।

त्वरित टिप्पणी

डायमंड शुक्ला, संपादक मिशन क्रांति न्यूज।


छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार के एक साल के कार्यकाल पूर्ण होने पर राजधानी में एक साल बेमिसाल बताते हुए भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें राष्ट्रीय स्तर के कई दिग्गज नेताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, और राज्य सरकार के सालभर के कामकाज को खूब सराहा इतना ही नहीं छत्तीसगढ़ के सरकार की पुलब्धियों की बात हो तो भला जिले के नेता पीछे क्यों रहते, सभी जिले के दिग्गज नेताओं ने भी कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

दरअसल छग के सीएम विष्णुदेव साय सरकार द्वारा फरमान जारी कर अपनी एक साल के कार्यकाल पूर्ण होने पर उपलब्धियों को आम जनमानस तक पहुंचाने सभी जिलों में अलग - अलग भाजपाई नेताओं को 14 दिसंबर को प्रेसवार्ता लेने को कहा गया था,इसी परिपेक्ष्य में जांजगीर चांपा जिले में उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण एवं आरंग विधायक गुरू खुशवंत साहेब का भी जिला मुख्यालय के सर्किट हाउस में तकरीबन साढ़े बारह बजे प्रेसवार्ता आयोजित था। जिसमें आरंग विधायक श्री साहेब के साथ भाजपा के जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल और पामगढ़ के पूर्व विधायक अंबेश जांगड़े और नगर पालिका उपाध्यक्ष आशुतोष गोस्वामी के अलावा कोई अन्य बड़े दिग्गज नेता नजर नहीं आए,,, जबकि अन्य नेताओं की मौजूदगी को लेकर जगह भी सुरक्षित रखा गया था यहां यह बताना भी लाजमी होगा कि पार्टी के छोटे से छोटे कार्यक्रम अथवा प्रेसवार्ता में भाजपाइयों का हुजूम उमड़ पड़ता है लेकिन उक्त प्रेसवार्ता जो उनकी पार्टी के सरकार की उपलब्धियां गिनाई प्रायोजित था उसमें शिरकत करना दिग्गजों को रास नहीं आई। बता दें कि प्रेसवार्ता के दौरान आरंग विधायक के इर्द गिर्द महज तीन नेताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करते हुए भाजपा सरकार की विकास गाथा को सुना और जाना लेकिन सामान्य कार्यक्रमों में भी दिखने वाली भाजपा के ज्यादातर दिग्गज नेता नदारद रहे जिसे देखकर लोग कई तरह की अटकलें लगाते नजर आए, शहर में यह भी चर्चा का विषय रहा कि आखिरकार सरकार की एक साल की उपलब्धियां गिनाने पहुंचे नेता के साथ जिले के भाजपाई क्यों नजर नहीं आए...वहीं कुछ भाजपा नेता प्रेसवार्ता के बाद औपचारिकता निभाने जरूर पहुंचे। जो महज भेंट मुलाकात तक सिमट कर रह गया।

Banner