छग के हसदेव के जंगल में पेड़ो की चल रही अंधाधूंध अवैध कटाई,,, बावजूद गुरू खुशवंत साहेब ने सत्ता की विकास गाथा सुनाई...

# Admin | 14 Dec, 2024

छग के हसदेव के जंगल में पेड़ो की चल रही अंधाधूंध अवैध कटाई,,, बावजूद गुरू खुशवंत साहेब ने सत्ता की विकास गाथा सुनाई...

🔷 जन समस्याओं से जुड़े पत्रकारों के सवालों से घिरे आरंग विधायक ,,, चंद सवालों के जवाब देकर चलते बने।

♦️मिशन क्रांति न्यूज, जांजगीर चांपा।


भाजपा सरकार के एक साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर शनिवार 14 दिसंबर को सर्किट हाउस में उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण एवं आरंग विधायक  गुरू खुशवंत साहेब ने प्रेसवार्ता कर  सरकार की उपलब्धियां गिनाई, जिसमें छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य,शिक्षा एवं सुरक्षा व्यवस्था सहित विविध क्षेत्रों में एक साल में बेहतर कार्य  होने की बात कर खुद का पीठ जरूर थपथपाया, लेकिन यह महज फाइलों और कागजी विकास है जमीनी हकीकत तो यह है कि किसान और गरीब आज भी बेहतर स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था को लेकर चिंतित हैं,,, बेरोजगारी का दंश झेल रहे शिक्षित बेरोजगार युवा भी हलाकान हैं। आम लोग भ्रष्टाचार और महंगाई से परेशान हैं।

छत्तीसगढ़ का हसदेव के जंगल की कटाई पिछले सरकार में भी नहीं थमी लेकिन अफसोस भाजपा के शासन काल में भी हसदेव के पेड़ो की कटाई अनवरत जारी है,,,

आरंग विधायक से जब एक साल की उपलब्धियां पर सवालिया निशान लगाते हुए हसदेव में पेड़ो की कटाई पर अंकुश को लेकर जब पत्रकार द्वारा सवाल पूछा गया तो आरंग विधायक गोल मोल जवाब देते नजर आए। जनसमस्या के कई सवाल का जवाब भी श्री साहेब स्पष्ट नहीं दे पाए, और चंद पत्रकारों के सवाल के जवाब के बाद चलते बने।

Banner